वॉर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

War 2 के OTT रिलीज डेट से उठा पर्दा! जानें कब और कहां दस्तक देगी ऋतिक रोशन की फिल्म?

OTT Movie: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां दस्तक देगी।

स्नेहा मौर्या

War 2 OTT Release Date: बॉलीवुड और साउथ के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर बिग बजट स्पाई-एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ अब थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचाने आ रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं और अब इसकी डिजिटल रिलीज डेट का खुलासा सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने ‘वॉर 2’ के डिजिटल राइट्स 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह डील हाल ही में फाइनल हुई है। बताया जा रहा है कि फिल्म अपनी थिएट्रिकल रिलीज के दो महीने बाद यानी अक्टूबर में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। दिवाली वीकेंड पर दर्शक घर बैठे इस एक्शन-थ्रिलर का मजा ले सकेंगे। अनुमान है कि यह फिल्म 14 से 16 अक्टूबर 2025 के बीच प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

हिंदी के साथ तमिल-तेलुगु में भी उपलब्ध

‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया था। आमतौर पर साउथ इंडस्ट्री की फिल्में थिएट्रिकल रिलीज के 6 से 8 हफ्तों के भीतर ओटीटी पर दस्तक देती हैं, और ‘वॉर 2’ भी इसी पैटर्न पर चल रही है। 400 करोड़ रुपये के मेगा बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। 20 दिनों में फिल्म ने केवल 234.90 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा 357 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बावजूद इसके, ओटीटी पर इसकी रिलीज से मेकर्स को अच्छी रिकवरी की उम्मीद है।

‘वॉर 2’ के स्टारकास्ट और खासियत

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ पहली बार साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आए हैं। यह उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभाती दिखती हैं। धांसू एक्शन सीक्वेंस और हाई-वोल्टेज स्टोरीलाइन ने दर्शकों को प्रभावित किया है।

एक्टर की अपकमिंग फिल्म

आपको बता दें, ऋतिक रोशन अब अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘कृष 4’ पर काम शुरू करेंगे, जिसे वह खुद डायरेक्ट भी करेंगे। वहीं इस फिल्म उनके साथ जूनियर एनटीआर प्रशांत नील भी नजर आएंगे और ये 25 जून 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘देवरा’ का सीक्वल ‘देवरा पार्ट-2’ भी पाइपलाइन में है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज