मनोरंजन

वामिका गब्बी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, एक्ट्रेस ने बताया हाल

वामिका गब्बी और सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो गई है। एक्ट्रेस ने ड्रेसिंग रूम से ताजा तस्वीर जारी की है। फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही है। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी और अपडेट।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्म मेकर विकास बहल की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। इस फिल्म में वामिका गब्बी और सिद्धांत चतुर्वेदी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वामिका गब्बी ने ड्रेसिंग रूम से अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीर पर लिखा हुआ है। डे वन, न्यू बिगनिंग, गोवा। तस्वीर में वामिका गब्बी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए नजर आई हैं।

फिल्म निर्देशक विकास बहल 'क्वीन' और 'सुपर 30' जैसी फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म भी जबरदस्त होगी यह अंदाजा अभी से लगाया जा रहा है। हालांकि फिल्म के टाइटल के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट में भी इसे बिना शीर्षक वाली फिल्म कहकर संबोधित किया जा रहा है। यह फिल्म 2025 तक सिनेमाघरों में पहुंचेगी, फिल्म को लेकर अभी से एक्साइटमेंट बनी हुई है।

विकास बहल की इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामीका गब्बी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अहम भूमिका में नजर आएंगी। जया बच्चन वामिका के मां का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म का शूटिंग का सेट पहले से ही गोवा में बनाया गया था और अब इसकी शूटिंग की शुरुआत हुई है। वामिका की गोवा की तस्वीर और उनके द्वारा किए गए इशारे के बाद यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि विकास बहल के अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो गई है।

विकास बहल की अपकमिंग फिल्म को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक यह फिल्म टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाली है और यह पहला मौका है जब भूषण कुमार और विकास एक साथ काम करने जा रहे हैं। खबर के मुताबिक विकास बहल की यह फिल्म एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म होगी। जिसमें रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा। सिद्धांत चतुर्वेदी के काम की अगर बात करें तो वह फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'तुम ही हो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं दूसरी तरफ 2025 में उनके धर्मा प्रोडक्शंस की धड़क 2 की शूटिंग की भी शुरुआत होने वाली है।

वामिका गब्बी के काम की अगर बात करें तो वह इस समय विकास बहल की शूटिंग की शुरुआत कर चुकी है और जल्दी उनकी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जिसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राज और डीके ने किया है। हाल ही में बेबी जॉन का टीजर जारी हुआ था जिसमें वरुण धवन की एक्टिंग को दर्शकों की तारीफ मिल रही है।

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार