द बंगाल फाइल्स फिल्म का मुस्लिमों पर कैसा होगा असर? विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की कहानी पर की बात 
मनोरंजन

क्या मुस्लिमों को भड़काने वाली है द बंगाल फाइल्स की कहानी? जानें क्या है विवेक अग्निहोत्री का जवाब

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स जल्द ही रिलीज होने वाली है। क्या यह फिल्म मुसलमानों के खिलाफ भारत में नफरत फैलाएगी? इस पर विवेक अग्निहोत्री ने खुद जवाब दिया है।

अनिल सिंह

विवेक अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म द बंगाल फाइल्स के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि यह फिल्म क्या भारत में मौजूद मुसलमान में नफरत पैदा करेगी? तब उन्होंने खुद इस विषय पर जवाब दिया है। आइए जानते हैं इस मामले में विवेक अग्निहोत्री ने क्या कुछ कहा है।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। पहले इस फिल्म का नाम द दिल्ली फाइल्स रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर द बंगाल फाइल्स कर दिया गया। फिल्म को लेकर कहा यह जा रहा है कि फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी कहानी भारत में मौजूद मुसलमानों में नफरत पैदा कर सकती है। इसके जवाब में विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म को लेकर बात की है।

शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म बंगाल फाइल्स के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे यह पूछा गया कि इस फिल्म की वजह से मुसलमान में नफरत पैदा होगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को लेकर बताया कि उनकी फिल्म सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ जागरूकता पैदा करती है। सांप्रदायिक हिंसा में भारत की सबसे बड़ी धरोहर का क्या हाल कर दिया है, यही कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। ऐसे में इस फिल्म को देखकर लोगों के बीच नफरत नहीं बढ़ेगी बल्कि सांप्रदायिक हिंसा को लेकर लोग जागरूक होंगे।

विवेक अग्निहोत्री से जब यह पूछा गया कि क्या यह फिल्म मुसलमानों के खिलाफ है? इस पर उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का प्रोड्यूसर खुद मुस्लिम है, मेरी फिल्म में आधे से ज्यादा मुस्लिम लोग काम कर रहे हैं। फिल्म के डायलॉग मुस्लिम लड़कों ने लिखे हैं। ऐसे में यह फिल्म मुस्लिम विरोधी फिल्म कैसी हो सकती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत