Highlights
विशाल मिश्रा का नया छठ गीत 'सीता मइया चलली छठ करे' 4 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ।
इस गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज देने के साथ इसका संगीत भी तैयार किया है।
गीत के बोल मशहूर गीतकार कौशल किशोर ने लिखे हैं।
विशाल मिश्रा के 2021 में रिलीज छठ गीत 'छठी मइया बुलाए' को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
फिल्म 'द वन' के लिए गाए उनके छठ गीत 'छठी मइया' को 5.8 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है।
Vishal Mishra Song Sita Maiya Chalali Chhath Kare: छठ पूजा का त्योहार नजदीक आते ही भोजपुरी और हिंदी संगीत जगत में छठ गीतों की धूम शुरू हो गई है। इसी बीच मशहूर सिंगर विशाल मिश्रा अपना नया भक्ति गीत 'सीता मइया चलली छठ करे' लेकर आए हैं। माता सीता और छठी मइया की भक्ति पर आधारित इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
4 नवंबर को यूट्यूब पर रिलीज हुए 'सीता मइया चलली छठ करे' गाने ने कुछ ही समय में लोगों का ध्यान खींच लिया है। विशाल मिश्रा ने इस गीत को अपनी आवाज देने के साथ-साथ इसका संगीत भी खुद तैयार किया है। छठ पूजा से करीब 10 दिन पहले रिलीज हुआ यह गाना भक्तों के बीच चर्चा में है। विशाल मिश्रा ने नए छठ गीत 'सीता मइया चलली छठ करे' को यूट्यूब पर रिलीज किया।
'सीता मइया चलली छठ करे' गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। गीत की कहानी माता सीता और छठी मइया की भक्ति के इर्द-गिर्द बुनी गई है। विशाल मिश्रा की सुरीली आवाज और भक्तिमय संगीत इसे खास बनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस गाने को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
यह पहली बार नहीं है, जब विशाल मिश्रा ने छठ पूजा के लिए कोई भक्ति गीत गाया हो। साल 2021 में उनका गाना 'छठी मइया बुलाए' रिलीज हुआ था। इस गाने को भी उन्होंने छठ पूजा से ठीक पहले 6 नवंबर को रिलीज किया था। कौशल किशोर के लिखे इस गीत को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पांच साल बाद भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है और यूट्यूब पर इसे 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
विशाल मिश्रा ने इसी साल फिल्म 'द वन' के लिए भी छठ गीत 'छठी मइया' को अपनी आवाज दी थी। 25 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का यह गाना भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। जानकारी के मुताबिक, इसे 5.8 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है। इस गीत के बोल भी कौशल किशोर ने लिखे थे। अब 'सीता मइया चलली छठ करे' के जरिए विशाल मिश्रा एक बार फिर छठी मइया की भक्ति में डूबे संगीत प्रेमियों के लिए खास सौगात लेकर आए हैं।