Soni Razdan Diwali 2026: दिवाली पर पटाखे जलाने के खिलाफ हुईं सोनी राजदान, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

Soni Razdan Eco Friendly Diwali: अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील की है। सोनी राजदान ने कहा कि वायु प्रदूषण से बच्चों की सेहत प्रभावित हो रही है।
Soni Razdan Eco Friendly Diwali
सोनी राजदान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सोनी राजदान ने दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील की है।

  • सोनी राजदान ने कहा कि वायु प्रदूषण की वजह से छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।

  • सोनी ने बताया कि प्रदूषण के कारण बच्चे बीमार पड़ते हैं और उन्हें स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ती है।

Soni Razdan Firecrackers On Diwali: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही पटाखे जलाने और वायु प्रदूषण को लेकर बहस तेज हो गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने वाले वीडियो पर विवाद के बीच अब आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पटाखे जलाने पर सवाल उठाए हैं। सोनी का कहना है कि वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में इस बार दिवाली पर पटाखे न जलाने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए छोटे बच्चों के माता-पिता से अपील की कि वे प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानियों को समझें।

पटाखों से बच्चों की सेहत को हो रहा नुकसान

सोनी राजदान ने लिखा कि छोटे बच्चों के माता-पिता से पूछिए, वे आपको बताएंगे कि वायु प्रदूषण की वजह से उनके बच्चों को कितनी परेशानी हो रही है। प्रदूषण के कारण बच्चे बीमार पड़ते हैं और उन्हें स्कूल से छुट्टी तक लेनी पड़ती है। सोनी के मुताबिक, वायु प्रदूषण केवल पर्यावरण की समस्या नहीं है, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने लोगों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की है।

Soni Razdan Eco Friendly Diwali
रणबीर कपूर की 'रामायण 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, नमित मल्होत्रा ने बताई पोस्टपोन होने की वजह

पटाखे न जलाना देश और सेहत के हित में

अपने पोस्ट में सोनी राजदान ने आगे लिखा कि अगर कोई उनसे कहता है कि दिवाली पर एक पटाखा जलाना भी ठीक है, तो वह इससे सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार, मौजूदा हालात में ऐसा करना जिंदगी, सेहत और देश के खिलाफ है। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि अपनी और अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखना हमारे हाथ में है। इसलिए इस बार त्योहार मनाते समय पर्यावरण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

दीया मिर्जा के वीडियो के बाद फिर चर्चा में आया मुद्दा

सोनी राजदान की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब अभिनेत्री दीया मिर्जा का दिवाली को लेकर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है। दीया पर्यावरण के अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने की बात करती नजर आई थीं। वहीं, सोनी राजदान की पोस्ट को फिल्ममेकर जोया अख्तर समेत कई लोगों ने पसंद किया है। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद रखा है।