मनोरंजन

विशाल ददलानी और अभिनेत्री कुब्रा सैत आएं कोरोना की चपेट में

संदीप पांडे

मुंबई : संगीतकार (Music Composer) विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) और अभिनेत्री (Actress) कुब्रा सैत (Kubra Sait) कोरोना (Corona) वायरस से संक्रमित पाए गए है। दोनों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर कोविड-19 जांच किट के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उनके संपर्क में आए लोगों से तुरंत जांच कराने का आग्रह किया।  

विशाल (48) ने लिखा, ‘‘यह किसी भी व्यक्ति के लिए है, जो पिछले सप्ताह या 10 दिनों के भीतर मेरे संपर्क में आया हो। मेरे लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं, लेकिन फिर भी मैं काफी कमजोरी महसूस कर रहा हूं। कृपया सावधान रहें।'' विशाल ने कहा कि कोविड-19 संबंधी तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करने के बावजूद वह वायरस से संक्रमित हो गए। चर्चित वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स' की अभिनेत्री कुब्रा सैत भी कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी है।

4 और मरीजों की कोरोना से हुई मौत 

कुबरा (38) ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ मैं जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी हूं। मुझमें संक्रमण के बेहद मामूली लक्षण है। यदि बीते दिनों में आप मेरे संपर्क में आए हैं, तो कृपया घर पर ही अपनी जांच कर लें। ताकि, पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहे स्वास्थ्य तंत्र पर बोझ न बढ़े।''  बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 20,181 नए मामले सामने आए और 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया।(एजेंसी)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें