विराट और अनुष्का के लिए शेफ ने बनाई थी अनोखी नॉनवेज डिश जो थी पूरी तरह से वेज  
मनोरंजन

विराट अनुष्का के लिए बनाई चिकन और बीफ वाली डिश वो भी पूरी तरह से वेज, जानें कैसे

Virat Anushka की एनिवर्सरी पर उनके शेफ हर्ष बड़ी मुश्किल में पड़ गए थे, क्योंकि उनके लिए एक वियतनामी डिश बनानी थी जिसमें सांप का मांस, बीफ और चिकन पड़ता है, लेकिन उन्हें वो वेज बनानी थी।

अनिल सिंह

StartFragment

Virat Anushka: सेलिब्रिटी शेफ हर्ष दीक्षित ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एनिवर्सरी के वक्त वह एक मुश्किल में फंस गए थे, उन्हें विराट और अनुष्का के लिए एक वियतनामी डिश बनानी थी, जिसमें सांप, बीफ और चिकन पड़ता है। लेकिन चैलेंज यह था कि विराट-अनुष्का वीगन डाइट फॉलो करते हैं, ऐसे में हर्ष को उनके लिए यह डिश पूरी तरह से वेज इनग्रेडिएंट इस्तेमाल करते हुए बनानी थी।

हर्ष ने बताया कि उनके सामने चुनौती यह भी थी की डिश का जायका और उसकी डाइट में कोई बदलाव न हो, तो इसके लिए उन्होंने एक ट्रिक निकाली, ताकि टेस्ट और डाइट दोनों बनी रहे और डिश भी वेजिटेरियन हो जाए।

हर्ष ने विराट-अनुष्का के लिए बनाई थी वियतनामी डिश

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए शेफ हर्ष ने बताया कि 2019 में अनुष्का शर्मा और विराट की एनिवर्सरी के मौके पर उन्हें वियतनामी सूप का बनाने को कहा गया था, लेकिन इसमें ट्विस्ट यह है कि यह एक नॉनवेजिटेरियन डिश है, जिसमें सांप का मांस चिकन और बीफ पड़ता है, जबकि अनुष्का और विराट वीगन डाइट फॉलो करते हैं और दोनों शुद्ध शाकाहारी हैं।

बातचीत के दौरान हर्ष ने आगे बताया कि तब उन्हें एक तरकीब सूझी, उन्होंने चिकन और बीफ की जगह राइस से बने नूडल का इस्तेमाल किया, क्योंकि वह ग्लूटेन फ्री होता है। वहीं दूसरी तरफ सांप की जगह उन्होंने स्नेक गार्ड यानी चिचड़ा का इस्तेमाल किया। डिश जब बन कर तैयार हुई तो वह डाइट और टेस्ट दोनों के मामले में वियतनाम डिश के समान थी लेकिन उनके लिए यह एक टास्क की तरह था जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।

क्या होता है वीगन डायट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वीगन डाइट फॉलो करते हैं। इसका मतलब यह है कि वह शुद्ध शाकाहारी तो हैं ही लेकिन शुद्ध शाकाहारी होने के अलावा भी वह डेरी प्रोडक्ट भी इस्तेमाल नहीं करते, खाने पीने में जो वस्तु हमें जानवरों से प्राप्त होती है, वीगन डाइट में उसे खाने से पूरी तरह से परहेज किया जाता है। दूध, दही, पनीर, घी इत्यादि जानवरों से उत्पादित पदार्थ हैं, जिनका इस्तेमाल वीगन डाइट वाले नहीं करते, इतना ही नहीं वह चमड़े के सामानों से भी बचते हैं, जैसे वह लेदर के शूज,बैग और जैकेट का इस्तेमाल भी नहीं करते।

EndFragment

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन