महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा बॉलीवुड डेब्यू (सौ. इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

राजकुमार राव के भाई के साथ फिल्म में नजर आएंगी वायरल गर्ल मोनालिसा, फरवरी में शुरू होगी शूटिंग

महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों और मुस्कान की वजह से वायरल हुई गर्ल मोनालिसा अब जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह मशहूर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के भाई अमित राव के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

प्रीति शर्मा

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों और मुस्कान की वजह से वायरल हुई गर्ल मोनालिसा अब जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह मशहूर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के भाई अमित राव के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिलहाल मोनालिसा अपने घर मध्य प्रदेश के महेश्वर में हैं। महाकुंभ के दौरान वह प्रयागराज में रुद्राक्ष माला बेच रही थीं लेकिन 15 दिनों के अंदर ही उन्हें अपने घर वापस जाना पड़ा। लेकिन अब आप उन्हें बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

बता दें कि मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने द डायरी ऑफ मणिपुर में कास्ट किया है। सनोज मोनालिसा के गांव गए थे जहाँ उन्होंने इस फिल्म की एक्ट्रेस को साइन किया। अब जल्द ही मोनालिसा द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग से पहले उन्हें मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। हालांकि फिल्म का बजट काफी कम है। यह करीब 20 करोड़ के आसपास बनेगी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में हो सकती है। वहीं यह फिल्म अक्तूबर में सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

कहां होगी फिल्म की शूटिंग

मणिपुर डायरी फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से दिल्ली, मणिपुर और लंदन में होगी। इस फिल्म में मोनालिसा के साथ मुख्य किरदार में राजकुमार राव के भाई अमित राव नजर आएंगे। इसके अलावा डायरेक्टर और एक्टर महेंद्र लोधी भी इस फिल्म में एक्टिंग का हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे।  इस फिल्म में मोनालिसा का किरदार एक नॉर्थ इंडियन आर्मी ऑफिसर की बेटी का रहेगा जो इम्फाल में रहती है। बता दें कि इस फिल्म के को प्रोड्यूसर यामीन खान और जावेद देवरियावाले हैं। इस तरह मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिस करें

महाकुंभ में हुई थी मोनालिसा वायरल

मोनालिसा महाकुंभ में अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष बेच रही थी उसी दौरान इंटरनेट पर वह तेजी से वायरल होने लगीं। वह अपनी सुंदर आंखों और व्यक्तित्व की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही थीं। जिसकी वजह से उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई है। वायरल होने के बाद मोनालिसा को कुंभ से वापस लौटना पड़ा था क्योंकि वह वायरल होने की वजह से अपना काम नहीं कर पा रही थीं। उनके आगे पीछे लोग कैमरा लेकर घूम रहे थे। उनकी कजरारी आंखों लोगों को आकर्षित कर रही थीं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत