विक्रम भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

13.5 करोड़ की ठगी के आरोपों में फिर फंसे Vikram Bhatt, बेटी Krishna Bhatt पर भी केस दर्ज; EOW ने संभाली जांच

Vikram Bhatt Fraud Case: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब बेटी कृष्णा भट्ट के साथ 13.5 करोड़ की ठगी के आरोपों में FIR दर्ज कराया है। जिसे बाद में EOW को ट्रांसफर कर दिया गया है।

स्नेहा मौर्या

Vikram Bhatt EOW Investigation: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक के बाद एक मामलों में नाम सामने आने के बाद अब विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ 13.5 करोड़ रुपये की ठगी का नया मामला दर्ज किया गया है। यह FIR मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है, जिसे बाद में इकनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) को ट्रांसफर कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता एक बिजनेसमैन है, जिसने आरोप लगाया है कि विक्रम भट्ट और उनके परिवार ने उन्हें फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स में निवेश के लिए प्रेरित किया। बिजनेसमैन के अनुसार, उसे बड़े मुनाफे का लालच दिया गया और भरोसा दिलाया गया कि लगाए गए पैसे सुरक्षित रहेंगे और अच्छा रिटर्न मिलेगा। लेकिन समय बीतने के बावजूद न तो निवेश की गई रकम वापस मिली और न ही कोई मुनाफा।

विक्रम भट्ट पर लगा ठगी आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि विक्रम भट्ट और उनकी बेटी ने मिलकर 13.5 करोड़ रुपये की राशि ली और बाद में अपने वादों से मुकर गए। जब बिजनेसमैन को ठगी का अहसास हुआ, तब उसने पुलिस का रुख किया। अब EOW इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

यह पहला मौका नहीं है जब विक्रम भट्ट पर गंभीर आरोप लगे हों। इससे पहले वे अपनी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के साथ 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भी फंस चुके हैं। इस केस में राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने FIR दर्ज करवाई थी। राजस्थान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था और वे 7 दिसंबर 2025 से जेल में बंद हैं।

अदालत से नहीं मिली राहत

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी ने जमानत के लिए दो बार अर्जी दी, लेकिन अदालत से राहत नहीं मिली। यहां तक कि FIR रद्द कराने की याचिका भी राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। कभी बॉलीवुड में डर और रोमांच की फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले विक्रम भट्ट आज गंभीर कानूनी विवादों में घिरे हुए हैं। उनके पिता प्रवीण भट्ट फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं, लेकिन मौजूदा मामलों ने भट्ट परिवार की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या नया मोड़ आता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन