विजय की जन नायकन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

विजय की ‘जन नायकन’ को कोर्ट से झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने सर्टिफिकेशन वाला आदेश किया रद्द

Jana Nayagan Controversy: विजय की ‘जन नायकन’ को मद्रास हाईकोर्ट से झटका लगा है। डिविजन बेंच ने CBFC को सर्टिफिकेशन देने वाला सिंगल जज का आदेश रद्द कर दिया और मामले को दोबारा सुनवाई के लिए भेज दिया।

सोनाली झा

Vijay Jana Nayagan Court Case: मद्रास हाईकोर्ट ने अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ से जुड़े सेंसर सर्टिफिकेशन विवाद में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने सिंगल जज द्वारा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को फिल्म को प्रमाणित करने के दिए गए आदेश को रद्द कर दिया है। हालांकि, अदालत ने मामले को पूरी तरह खारिज नहीं किया, बल्कि इसे दोबारा सुनवाई के लिए सिंगल जज के पास वापस भेज दिया है।

डिविजन बेंच ने अपने आदेश में साफ कहा कि सिंगल जज ने मामले के मेरिट्स पर फैसला सुनाने से पहले CBFC को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर नहीं दिया। कोर्ट के अनुसार, किसी भी संवैधानिक या कानूनी प्राधिकरण के आदेश को चुनौती दिए बिना सीधे मेरिट्स पर जाना न्यायसंगत नहीं है। ऐसे मामलों में सभी पक्षों को सुने बिना कोई भी फैसला प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ माना जाएगा।

अदालत की टिप्पणी

अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि CBFC के चेयरपर्सन के आदेश को विधिवत चुनौती दिए बिना सर्टिफिकेशन से जुड़े निर्देश नहीं दिए जा सकते थे। इसी आधार पर डिविजन बेंच ने CBFC की अपील को स्वीकार करते हुए सिंगल जज के आदेश को रद्द कर दिया और पूरे मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए लौटाने का निर्देश दिया।

मद्रास हाईकोर्ट ने कही ये बात

मद्रास हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि अब सिंगल जज को जल्द से जल्द इस मामले की सुनवाई करनी चाहिए और फिल्म से जुड़े सभी पक्षों CBFC और प्रोडक्शन हाउस को अपनी-अपनी दलीलें रखने का पूरा मौका दिया जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को यह छूट भी दी कि वे अपनी याचिका में जरूरत पड़ने पर संशोधन कर सकते हैं।

विजय की जन नायकन

गौरतलब है कि ‘जन नायकन’ विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। ऐसे में सेंसर सर्टिफिकेशन को लेकर पैदा हुआ यह कानूनी पेंच फिल्म की रिलीज पर असर डाल सकता है। अब सबकी निगाहें सिंगल जज की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि फिल्म को किस तरह का सर्टिफिकेट मिलेगा और विवाद का अंतिम समाधान क्या होगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट