विजय देवरकोंडा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, 'रणबाली' में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला

Vijay Deverakonda Ranabaali: विजय देवरकोंडा ने अपनी आगामी फिल्म 'रणबाली' के लिए घुड़सवारी, बंदूक और चाकू चलाने जैसी कई खास स्किल्स सीखी हैं। उन्होंने रोल के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी किया।

सोनाली झा

Vijay Deverakonda Training: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म 'रणबाली' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में वह एक दमदार और एक्शन से भरपूर किरदार निभाने वाले हैं। इस रोल को पर्दे पर पूरी ईमानदारी से उतारने के लिए विजय ने महीनों तक कड़ी ट्रेनिंग ली और कई नई स्किल्स सीखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह उनके करियर की अब तक की सबसे कठिन तैयारियों में से एक रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, विजय देवरकोंडा ने फिल्म के लिए सिर्फ जिम में पसीना नहीं बहाया, बल्कि अपने किरदार की जरूरत के हिसाब से विशेष ट्रेनिंग भी ली। उन्होंने घुड़सवारी के कठिन सेशन पूरे किए और घोड़े पर सवार होकर एक्शन सीक्वेंस की प्रैक्टिस की। इसके अलावा उन्होंने बंदूक चलाने, फायरआर्म्स का इस्तेमाल करने और नकली गोलीबारी के बीच एक्शन करने की भी ट्रेनिंग हासिल की, ताकि स्क्रीन पर हर सीन वास्तविक नजर आए।

चाकू से लड़ने और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर किया फोकस

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विजय ने अपने लुक और फिजिक पर भी खास मेहनत की। उन्होंने लंबे समय तक बॉडीबिल्डिंग की और अपने किरदार के मुताबिक शानदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने चाकू से लड़ने की विशेष ट्रेनिंग भी ली, जिससे फिल्म के फाइट सीक्वेंस अधिक प्रभावशाली और विश्वसनीय दिखाई दें। मेकर्स चाहते थे कि विजय सिर्फ एक्टर की तरह अभिनय न करें, बल्कि पूरी तरह अपने किरदार में ढल जाएं।

11 सितंबर को रिलीज होगी रणबाली

राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही 'रणबाली' इस साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं और फिल्म के एक्शन व विजुअल्स को लेकर भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं विजय

'रणबाली' के अलावा विजय देवरकोंडा के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इस फिल्म के बाद वह 'राउडी जनार्दन' में भी नजर आएंगे। लगातार अलग-अलग तरह के किरदार चुन रहे विजय इस बार अपने जबरदस्त एक्शन अवतार से दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी मेहनत और ट्रांसफॉर्मेशन बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ते हैं और 'रणबाली' दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब