संजय लीला भंसाली, विक्की कौशल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर विक्की कौशल ने की खुलकर बात, कहा- ऐसे डायरेक्टर संग काम..

Love and War Movie: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ को लेकर विक्की कौशल ने हाल ही में खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि उन जैसे निर्देशक के साथ काम करना क्यों खास है।

स्नेहा मौर्या

Vicky Kaushal Statement: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस वक्त बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनी हुई है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। भंसाली की भव्य सोच और दमदार कहानी कहने के अंदाज को देखते हुए दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी ऊंची हैं।

हाल ही में विक्की कौशल ने इस फिल्म और संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की। विक्की ने कहा कि ऐसे निर्देशक के साथ काम करना, जिन्हें अपने किरदारों और कहानी पर पूरी पकड़ हो, एक अभिनेता को अलग ही स्तर का भरोसा और सुकून देता है। उनके मुताबिक, भंसाली के सेट पर पहुंचते ही वह खुद को ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं।

विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली की जमकर तारीफ

विक्की कौशल ने कहा, “जब मैं सेट पर जाता हूं तो मुझे अपने किरदार को लेकर ज़बरदस्ती किसी एक सोच में बांधने की जरूरत नहीं होती। मुझे पता होता है कि निर्देशक हर सीन को लेकर पूरी तैयारी और स्पष्टता के साथ मौजूद हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि तैयारी उनके लिए बेहद जरूरी होती है, लेकिन वह हमेशा खोज और नए अनुभव के लिए खुद को खुला रखते हैं। एक्टर ने आगे कहा कि संजय लीला भंसाली भावनाओं की गहराई को समझने और उसे पर्दे पर उतारने में माहिर हैं। “किस सीन में कैसे जाना है, भावनात्मक तौर पर उससे कैसे जुड़ना है, यह वह जगह है जहां भंसाली सर एक मास्टर हैं,” विक्की ने कहा।

फिल्म में अपने किरदार को लेकर कही ये बात

विक्की कौशल के अनुसार, भंसाली यह भली-भांति जानते हैं कि किसी खास परिस्थिति में एक, दो या तीन किरदार क्या-क्या कर सकते हैं। उस तलाश की प्रक्रिया में काफी खुशी और जोश होता है, जो एक अभिनेता को अपने किरदार के और करीब ले आता है। उन्होंने कहा कि शूट खत्म होने के बाद भी उनके भीतर एक रचनात्मक संतुष्टि बनी रहती है।

हालांकि विक्की ने यह भी माना कि शुरुआत में यह प्रक्रिया थोड़ी घबराने वाली होती है। खासकर तब, जब किसी सीन की भावनात्मक दिशा पूरी तरह तय नहीं होती। उन्होंने कहा, “कुछ भावनाएं तुरंत नहीं आतीं, लेकिन आप उन्हें तलाशते हैं, उस जगह तक पहुंचने की कोशिश करते हैं और वही सफर आपको बेहतर अभिनेता बनाता है।”

‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट व विक्की कौशल की यह दमदार तिकड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?