पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार साथ दिखे विक्की-कैटरीना 
मनोरंजन

पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार साथ दिखे विक्की-कैटरीना! वेडिंग एनिवर्सरी पर रोमांस में डूबा कपल

Vicky Kaushal Katrina Kaif Love Story: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। पेरेंट्स बनने के बाद यह उनकी पहली पब्लिक फोटो है, जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

सोनाली झा

Vicky Kaushal Katrina Kaif Anniversary: बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज यानी 9 दिसंबर को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने एक ऐसी प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। खास बात यह है कि पेरेंट्स बनने के बाद यह कपल की पहली पब्लिक फोटो है, इसलिए फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया है।

बीते महीने विक्की और कैटरीना ने ज्वाइंट पोस्ट कर यह खुशखबरी दी थी कि उनके घर बेबी बॉय आया है। पैरेंटहुड के इस नए सफर के बीच अब पहली बार उनकी एक रोमांटिक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर फैंस का दिल पिघल गया है। विक्की कौशल ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर कैटरीना संग एक खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज हम सेलिब्रेट कर रहे हैं। ब्लिसफुल, ग्रेटफुल और नींद से वंचित। हैप्पी फोर्थ एनिवर्सरी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की एनिवर्सरी

पोस्ट के कैप्शन से साफ झलकता है कि पेरेंट बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं और बेबी बॉय को संभालते-संभालते नींद कम हो पाती है। लेकिन इसके बावजूद कपल अपनी एनिवर्सरी को खास बनाने से नहीं चूका। तस्वीर में दोनों बेहद खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं, जो बताता है कि पैरेंटहुड के बीच भी उनका बॉन्ड पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है। फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं और बच्चे को लेकर दुआएं भी दे रहे हैं।

सवाई माधोपुर से शुरू हुआ प्यार का सफर

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित ‘सिक्स सेंसेस फोर्ट’ में शाही अंदाज़ में शादी की थी। तीन दिनों तक चली उनकी ग्रैंड वेडिंग ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आज उस शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं और कपल अब एक खूबसूरत पैरेंटहुड जर्नी जी रहा है। विक्की-कैटरीना की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी उनके जीवन का एक और खूबसूरत पड़ाव साबित हुई है।

वर्कफ्रंट पर विक्की-कैटरीना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं और ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताती हैं। वहीं, विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही है, जिससे उनका स्टारडम और मजबूत हुआ है। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं।

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? Form-6 पर ECI से मांगा जवाब

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG