छावा के निर्देशक ने मांगी माफी 
मनोरंजन

Laxman Utekar apologized: छावा के निर्देशक ने मांगी माफी, गणोजी-कान्होजी शिर्के के वंशज ने लगाया अपमान का आरोप

Laxman Utekar Apologies: विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अब फिल्म निर्देशक ने शिर्के परिवार के वंशजों से माफी मांगी है। वंशज ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके अपमान हुआ।

अनिल सिंह

Chhaava Controversy: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज के कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में गणोजी-कान्होजी की कहानी को भी दिखाया गया है। गणोजी-कान्होजी शिर्के के वंशजों का यह मानना है कि फिल्म में उनके पूर्वजों को गद्दार की तरह पेश किया गया है और यह उनके परिवार का अपमान है। उन्होंने फिल्म निर्देशक के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। गणोजी-कान्होजी शिर्के के वंशज की प्रतिष्ठा पर ठेस पहुंचाने की बात सामने आने पर 'छावा' फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने माफी मांगी है।

गणोजी-कान्होजी शिर्के के 13वें वंशज लक्ष्मीकांत राजे शिर्के ने फिल्म के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला किया। गणोजी-कान्होजी शिर्के के वंशज का कहना है कि विक्की कौशल की फिल्म छावा में एक दृश्य के दौरान उनके पूर्वजों के बारे में गलत जानकारी पेश की गई है। उनके पूर्वजों को गद्दार दिखाया गया है। इस मामले में एक कानूनी नोटिस फिल्म डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर को भेजा गया। जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर के लिए माफी मांगी है।

रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मण उतेकर करने गणोजी-कान्होजी शिर्के के वशजों के मौजूदा परिवार के सदस्य भूषण शिर्के से संपर्क किया और उन्हें यह बताते हुए माफी मांगी कि अगर फिल्म के किसी भी हिस्से से उनको या उनके परिवार के सम्मान को ठेस पहुंची है तो उसके लिए वह दुख व्यक्त करते हैं। उतेकर ने कहा कि हमने गणोजी-कान्होजी के सिर्फ नाम का जिक्र किया है लेकिन उनके सरनेम का जिक्र नहीं किया है, उनके गांव का जिक्र नहीं किया है। हमारा उद्देश्य शिर्के परिवार की भावनाओं को आहत करना नहीं था अगर इसके बावजूद परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, तो मैं दिल से गलती स्वीकार करता हूं और माफी मांगता हूं।

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक