फिल्म 'वाइब' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Vibe Movie: कुणाल खेमू की 'वाइब' में जासूसी का तड़का, कॉमेडी के साथ दिखा अलग अंदाज

Kunal Khemu Movie Vibe: कुणाल खेमू की जासूसी कॉमेडी 'वाइब' हंसी और रोमांच का बेहतरीन संगम है, हालांकि फिल्म की कहानी में जरूरत से ज्यादा ट्वीस्ट फिल्म को थोड़ा उलझा देते हैं।

यति सिंह

Kunal Khemu Vibe Spy Comedy Movie: डायरेक्टर और एक्टर कुणाल खेमू अपनी नई स्पाय-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' के साथ दर्शकों को हंसी का तड़का देने एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटे हैं। 'मडगाँव एक्सप्रेस' की सफलता के बाद इस फिल्म से दर्शकों को खासी उम्मीदें थीं। खबरों के अनुसार यह फिल्म गंभीर जासूसी दुनिया का मजाक उड़ाते हुए दो ऐसे बेवकूफ दोस्तों की कहानी पेश करती है, जो गलती से एक बेहद संवेदनशील नेशनल सिक्योरिटी मिशन के केंद्र में आ फंसते हैं।

2 नासमझ दोस्तों की स्पाई दुनिया में एंट्री

फिल्म वाइब की पूरी कहानी हार्दिक यानी कुणाल खेमू और बग्स यानी स्पर्श श्रीवास्तव नाम के 2 मामूली दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इतने गैर-जिम्मेदार हैं कि वे एक साधारण काम भी ठीक से नहीं कर सकते।

हालांकि कुछ गलत फैसलों और गलतफहमियों की वजह से वे सीधे इंटेलीजेंस एजेंसी के ऑपरेशन का हिस्सा बन जाते हैं। अपनी नासमझी के बाद भी दोनों जिस तरह से मुस्किलों को संभालते हैं, वही फिल्म वाइब में कॉमेडी का सबसे बड़ा जरिया बनता है।

प्रीति जिंटा की दमदार एक्टिंग और कड़क अंदाज

फिल्म वाइब में सबसे आकर्षक पहलू इंटेलिजेंस ऑफिसर 'मैडम एच' के भूमिका में प्रीति जिंटा की मौजूदगी है। वह एक बेहद गंभीर, अनुशासित और कड़क स्वभाव की सीनियर ऑफिसर के रोल में नजर आई हैं।

उनके शांत और गंभीर रवैये के ठीक उल्टे जब हार्दिक और बग्स अपनी बचकानी हरकतें करते हैं, तो वह सीन दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देता है। प्रीति जिंटा ने बिना किसी कॉमेडी के अपने गंभीर एक्टिंग से ही हास्य का माहौल तैयार किया है।

फिल्म की कहानी को ज्यादा उलझाने से बिगड़ी बात

खबरों के अनुसार फिल्म का पहला हाफ काफी हल्का-फुल्का और मनोरंजक है। हालांकि फिल्म की कहानी में एक के बाद एक कई ट्विस्ट और मुश्किलें जोड़ने की वजह से दूसरा हाफ थोड़ा बिखरा हुआ लगता है।

फिल्म को ज्यादा ग्रैंड और बड़ा बनाने की कोशिश में इसकी मुख्य कॉमेडी की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। इसके बाद भी कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की बेहतरीन केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को लास्ट तक बांधकर रखने में काफी हद तक सफल रहती है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते