प्रीति जिंटा को फरहान अख्तर ने सबसे पहले बताई थी फिल्म की कहानी, कुणाल खेमू के नरेशन ने जीता एक्ट्रेस का दिल

Preity Zinta VIBE: प्रीति जिंटा ने बताया कि फरहान अख्तर के एक कॉल से उन्हें वाइब के बारे में पहली जानकारी मिली थी। कुणाल खेमू ने फिल्म का नरेशन दिया, जिसकी कहानी और एक्शन ने प्रीति को प्रभावित किया।
Preity Zinta Comeback On Film Vibe
प्रीति जिंटा और कुणाल खेमू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Preity Zinta Comeback On Film Vibe: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'वाइब' में एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अपने एक्शन और कॉमेडी के अनोखे मिश्रण को लेकर चर्चा में है। खास बात यह है कि प्रीति जिंटा को इस फिल्म के बारे में सबसे पहले अभिनेता फरहान अख्तर ने बताया था। इसके बाद कुणाल खेमू ने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई, जिसने प्रीति को काफी प्रभावित किया।

प्रीति जिंटा ने बताया कि 'वाइब' से उनका जुड़ाव स्क्रिप्ट मिलने से पहले ही शुरू हो गया था। फरहान अख्तर ने उन्हें फोन करके फिल्म के बारे में बताया था और कहा था कि स्क्रिप्ट काफी अच्छी है। फरहान की बात सुनकर प्रीति ने फिल्म की कहानी सुनने में दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद जब कुणाल खेमू ने उन्हें फिल्म का नरेशन दिया, तो प्रीति को इसकी कहानी और अंदाज काफी पसंद आया।

कहानी और एक्शन ने खींचा ध्यान

प्रीति जिंटा के लिए किसी फिल्म को चुनने में कहानी और उससे मिलने वाली ‘वाइब’ काफी मायने रखती है। 'वाइब' की स्क्रिप्ट सुनने के बाद उन्हें यह काफी मजेदार लगी। इसके साथ ही फिल्म में एक्शन का हिस्सा देखकर भी वह उत्साहित हुईं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें लगा कि फिल्म की कहानी में कुछ अलग है और यही वजह रही कि उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी।

दोस्ती और एडवेंचर की कहानी है वाइब

'वाइब' एक हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे कुणाल खेमू ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी आम जिंदगी अचानक एक खतरनाक एडवेंचर में बदल जाती है। यह सफर उनकी दोस्ती और जिंदगी बचाने की कोशिश को नई चुनौती देता है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर नजर आएंगे। वहीं यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Preity Zinta Comeback On Film Vibe
शिल्पा शेट्टी का गणपति विसर्जन में दिखा जबरदस्त उत्साह, परिवार संग पूजा के बाद ढोल की थाप पर किया डांस

18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

'वाइब' में एक्शन, कैरेक्टर बेस्ड कॉमेडी और म्यूजिक का खास मेल देखने को मिलेगा। 'वाइब' को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com