हनुमान अंश ने गुरुवार को फिर किया कमाल, 'मिर्जापुर' का भी जलवा बरकरार, ‘हैवान’ का हाल बेहाल

Hanuman Ansh Collection Day 42: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्ते पुरानी 'हनुमान अंश' ने जबरदस्त कमाई जारी रखी, जबकि 'मिर्जापुर: द मूवी' 200 करोड़ के पार पहुंच गई और 'हैवान' फ्लॉप होती दिखाई दे रही है।
Mirzapur The Movie Box Office Day
फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mirzapur The Movie Box Office Day 14: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह हफ्ता दर्शकों के लिए काफी उतार-चढ़ाव और हैरान कर देने वाले नतीजों से भरा रहा है। सिनेमाघरों में इस समय जहां एक तरफ नई-नवेली बड़े सितारों की फिल्में दर्शकों को खींचने के लिए संघर्ष कर रही हैं, वहीं कुछ फिल्में कई हफ्तों बाद भी मजबूती से टिकी हुई हैं। बीते गुरुवार यानी 17 सितंबर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सिनेमाघरों में स्टार पावर से ज्यादा कहानी का दम मायने रखता है।

6ठे हफ्ते में भी हनुमान अंश का जलवा

भक्ति भाव से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता किसी चमत्कार से कम नजर नहीं आ रही है। महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 6ठे हफ्ते में एंटर करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त कायम रखी है। रिलीज के 42वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने करीब 6.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 243.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

मिर्जापुर द मूवी ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने सिनेमाघरों में अपने 2 हफ्ते सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। दूसरे हफ्ते के वर्किंग डे में कमाई में थोड़ी सुस्ती आने के बावजूद फिल्म का दबदबा कायम रहा।

14वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस कमाई के साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल नेट कलेक्शन 203.20 करोड़ रुपये हो गया है, जिससे यह आधिकारिक तौर पर एक सफल और हिट फिल्म बन चुकी है।

Mirzapur The Movie Box Office Day
Daayra Movie: रिलीज से पहले धीमी पड़ी ‘दायरा’ की रफ्तार, पहले दिन एडवांस बुकिंग से कमाए इतने लाख

बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी हैवान की रफ्तार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे दिग्गजों की एक्टिंग से सजी साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर 'हैवान' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। रिलीज के 7वें दिन ही फिल्म की कमाई बेहद गिर गई है।

गुरुवार को फिल्म का दैनिक कलेक्शन महज 55 लाख रुपये में सिमट कर रह गया। पहले हफ्ते के बाद भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन सिर्फ 9.85 करोड़ रुपये ही दर्ज हो सका है, जिसके चलते यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com