वरुण तेज बने पापा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

वरुण तेज के घर गूंजी किलकारी, एक्टर ने किया बेटे का किया वेलकम, सामने आई प्यारी तस्वीरें

Varun Tej Baby Boy: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता वरुण तेज के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उन्होंने बेटे का वेलकम किया है। जिसकी प्यारी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

स्नेहा मौर्या

Varun Tej-Lavanya Tripathi Became Parents: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता वरुण तेज अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऐसे में अब एक्टर पिता बन गए हैं। इस खास अवसर पर उनके परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने भतीजे के नवजात शिशु को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वरुण तेज अपने नन्हे बेटे को मुस्कुराते हुए देख रहे हैं।

चिरंजीवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि "कोनिडेला परिवार में तुम्हारा हार्दिक स्वागत है! वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी को माता-पिता बनने की ढेरों शुभकामनाएं। नागाबाबू और पद्मजा को दादा-दादी बनने की सुखद घड़ी में बधाई। इस नन्हे परी को हमेशा खुशियां, स्वास्थ्य और प्यार मिले। हमारा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेगा।"

वरुण तेज के घर आया नन्हा मेहमान

वरुण तेज ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लावण्या त्रिपाठी अपने छोटे बेटे को गोद में लिए हुए हैं। वरुण अपने बेटे के माथे को प्यार से चूमते नजर आए। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "हमारा छोटा सा शहजादे – 10.09.2025।"

इस पोस्ट के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी। चिरंजीवी की बहू उपासना कामिनेनी ने लिखा: "बधाई हो... बहुत खुशी हुई।" श्रिया सरन और सामंथा ने भी हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी। रकुल प्रीत सिंह, संदीप किशन और रेजिना कैसेंड्रा ने भी प्यार भरे कमेंट्स पोस्ट किए।

साल 2023 में एक्टर ने रचाई थी शादी

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने 1 नवंबर, 2023 को इटली के खूबसूरत टस्कनी में एक निजी समारोह में शादी की थी। इस साल मई में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के गर्भवती होने की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने एक मोनोक्रोम फोटो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बच्चे के जूते के साथ अपने हाथ की तस्वीर साझा कर यह बताया था कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। आपको बता दें, साउथ इंडस्ट्री में कोनिडेला परिवार का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाता है। वरुण तेज के पिता बनने की खबर से फैंस और इंडस्ट्री में एक खुशी का माहौल बन गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस