वरुण धवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे वरुण धवन, बिना हेलमेट स्कूटी पर बैठने के चलते हुए ट्रोल

Varun Dhawan Video: वरुण धवन गणेशोत्सव के तीसरे दिन मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान वह बिना हेलमेट के नजर आए। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

स्नेहा मौर्या

Varun Dhawan Trolled for Riding Scooty: इन दिनों पूरे देशभर में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हर साल की तरह इस बार भी मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। जहां से शुक्रवार को एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। लेकिन एक वीडियो ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

दरअसल, वरुण धवन पंडाल से निकलने के बाद भीड़ में फंस गए और इस बीच एक पैपराजी ने उन्हें अपनी स्कूटी पर बैठाकर वहां से बाहर निकाला। इस दौरान वरुण स्कूटी पर पीछे बैठे नजर आए, लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिस वजह से नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रैफिक नियमों उल्लंघन करते दिखे वरुण धवन

वरुण धवन ने इस दौरान येलो और व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था और अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था। हालांकि, जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया, लोगों ने पैपराजी और वरुण दोनों को ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए घेरा। कई यूजर्स ने सीधे मुंबई पुलिस को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या इस मामले में कोई कार्रवाई होगी। एक यूजर ने लिखा, “@mumbaipolice सर, हेलमेट नहीं पहना है… चालान नहीं कटेगा क्या?” वहीं, कुछ लोगों ने वरुण के विनम्र स्वभाव की तारीफ की कि उन्होंने बिना किसी दिखावे के साधारण तरीके से पंडाल दर्शन किए।

खास बात ये है कि लालबागचा राजा पंडाल में हर साल भारी भीड़ उमड़ती है और बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की कई हस्तियां यहां बप्पा के दर्शन करने पहुंचती हैं। इस बार वरुण धवन के अलावा जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, भाग्यश्री, सचिन तेंदुलकर, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा जैसे सितारे भी भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वरुण धवन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। जहां एक तरफ फैंस उनके सरल अंदाज को पसंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बिना हेलमेट सफर करने पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ के साथ फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वरुण दिलजीत दोसांझ, सनी देओल और अहान शेट्टी के साथ ‘बॉर्डर 2’ में भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG