वरुण धवन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Varun Dhawan के करियर की सबसे बड़ी गलती, 400 करोड़ की फिल्म छोड़ने पर किया अफसोस

Varun Dhawan Regret Interview: हालही में वरुण धवन ने एक बातचीत में बड़ा खुलासा किया कि 8 साल पहले एक नेशनल अवार्ड जीतने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म को मना कर दिया था। जिसका उन्हें आज भी पछतावा है।

यति सिंह

Varun Dhawan Regret Statement: फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेताओं के लिए सही टाइम पर सही फैसला लेना कितना जरूरी होता है, इसका अंदाजा आप वरुण धवन की इस बात से लगा सकते हैं। इन दिनों वरुण धवन अपनी नई कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की कामयाबी का लुत्फ उठा रहे है। इसी बीच एक्टर वरुण धवन अचानक एक पुराने फैसले को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

आमतौर पर कलाकार अपनी छोड़ी हुई फिल्मों पर बात करने से बचते हैं, लेकिन वरुण धवन ने ईमानदारी से अपनी एक ऐसी बड़ी गलती को स्वीकार किया है जिसने उनके करियर का रुख बदल बदल दिया होता। वरुण ने माना कि उनके हाथ से एक ऐसी फिल्म निकल गई जिसने न सिर्फ बंपर कमाई की बल्कि बॉक्स ऑफिस पर मील का पत्थर साबित हुई।

फिल्म की बड़ी कामयाबी के बीच छलका पुराना दर्द

दरअसल ये मामला तब सामने आया जब वरुण धवन एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी सफर के उतार-चढ़ाव शेयर कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी किसी ऐसी फिल्म को ना कहने का अफसोस हुआ जो बाद में कल्ट क्लासिक बनी? इस पर वरुण धवन ने बिना किसी हिचकिचाहट के साल 2018 की मशहूर थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' का नाम लिया। वरुण ने बताया कि इस फिल्म की कहानी सबसे पहले उन्हीं के पास आई थी और उन्हें इसका मूल विचार बेहद पसंद भी आया था।

वरुण धवन और आयुष्मान खुराना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

इस मजबूरी के कारण छोड़नी पड़ी थी फिल्म

जब इस फिल्म बननी शुरू हुई तब वरुण धवन सिनेमा जगत के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक थे। उनके पास पहले से ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे और वह दूसरी फिल्मों की शूटिंग में पूरी तरह बिजी रहते थे। वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर श्रीराम राघवन इस अनोखी कहानी पर बिना किसी देरी के तुरंत काम शुरू करना चाहते थे। वरुण धवन के पास उन दिनों तारीखें खाली नहीं थीं और इसी व्यस्तता के चलते अंधाधुन का बेहतरीन मौका उनके हाथ से फिसल गया।

इस फिल्म से चमकी आयुष्मान खुराना की किस्मत

अभिनेता वरुण धवन के फिल्म के मना करने के बाद यह फिल्म आयुष्मान खुराना के खाते में चली गई और इसके बाद जो हुआ वह जगजाहिर है। निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 400 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कमाई की थी।

अंधाधुन फिल्म ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किए, जिसमें सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और आयुष्मान खुराना के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड शामिल था। बतादें कि वरुण धवन इससे पहले श्रीराम राघवन के साथ फिल्म 'बदलापुर' में काम कर चुके थे, जहां उनकी एक्टिंग को काफी तारीफ मिली थी।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर