संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए Ayushmann Khurrana, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया मूवमेंट के लिए जरूरी

Ayushmann Khurrana Fitness: आयुष्मान खुराना अहमदाबाद में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने साइकिलिंग को फिट इंडिया के लिए जरूरी कहा और खेल संस्कृति व भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
Ayushmann Khurrana Event Sunday on Cycle Fit India Movement
आयुष्मान खुराना (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Ayushmann Khurrana Event Sunday on Cycle: एक्टर आयुष्मान खुराना रविवार को अहमदाबाद में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फिटनेस, स्पोर्ट्स कल्चर और क्रिकेट को लेकर अपनी बात रखी। आयुष्मान ने बताया कि साइकिलिंग मनोरंजक व्यायाम है और फिट इंडिया के लिए बेहद जरूरी भी है। यह फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मेरी दूसरी पहल है। दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद में आया हूं और यहां बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

आयुष्मान खुराना ने बताया कि ‘संडे ऑन साइकिल’ एक कमाल की मुहिम है। यह 75वां रविवार है। मनसुख भाई ने इसे शुरू किया था और यह जारी है। इसमें शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। एक्टर ने साइकिलिंग को मजेदार व्यायाम बताते हुए कहा कि यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि लोगों के बीच जुड़ाव भी बढ़ाता है। ऐसी मजेदार गतिविधियों के जरिए देश में खेल-कूद की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स पर की बात

एक्टर ने कॉमनवेल्थ गेम्स पर भी बात की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहर है। भारत में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होना गर्व की बात है। यह देश के लिए गर्व का क्षण है। गुजरात जैसी जगह पर इतना बड़ा इंटरनेशनल इवेंट होना हम सबके लिए बहुत अच्छा है। प्रधानमंत्री की मुहिम से यह संभव हो रहा है।

आयुष्मान खुराना ने कही ये बात

साथ ही आयुष्मान खुराना ने बताया कि वह जिला स्तर और स्कूल टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के अलावा कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी जैसे अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी पर्याप्त पहचान और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक खिलाड़ियों को फेम और सपोर्ट नहीं मिलेगा, उन्हें अंदर से हिम्मत नहीं मिलेगी।

महिला टीम को दी शुभकामनाएं

आईपीएल को लेकर उन्होंने कहा कि वह सभी भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं। युवा खिलाड़ियों जैसे वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करे वही खास बन जाता है। महिला क्रिकेट टीम को आगामी टी20 विश्व कप के लिए आयुष्मान ने शुभकामनाएं दीं। भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया में सबसे बेहतरीन है। मुझे पूरा विश्वास है कि महिला टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com