वरुण धवन का इंडियन अटायर लुक वायरल 
मनोरंजन

वरुण धवन का इंडियन अटायर लुक वायरल, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज, फैंस बोले- ओह हैंडसम

Varun Dhawan Post: वरुण धवन का इंडियन अटायर वाला रॉयल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान वरुण ने शेरवानी और नेट दुपट्टे में फोटोशूट कराया।

सोनाली झा

Varun Dhawan Indian Attire Look: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के प्रमोशन में बिज़ी हैं। दशहरे के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में जान्हवी कपूर नजर आएंगी। यह दोनों स्टार्स की साथ में दूसरी फिल्म है और फैंस इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

वरुण धवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर इंडियन अटायर में फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वे ब्राउन-गोल्डन कलर की हैवी एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी और नेट का दुपट्टा पहने नजर आ रहे हैं। उनके इस ट्रेडिशनल लेकिन हॉट अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया है। फोटो में वरुण कैमरे के सामने कॉन्फिडेंस से पोज दे रहे हैं और उनका ओवरऑल लुक बेहद रॉयल और स्टाइलिश लग रहा है।

फैंस की प्रतिक्रियाएं

वरुण ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि सनी डेज इन अहमदाबाद। देखते ही देखते उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट और फायर इमोजी की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा कि ओह हैंडसम तुम बहुत ज्यादा हॉट हो। वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अरे क्या करना चाहते हो हमारे साथ सर?”। कई फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि वरुण इंडियन अटायर में किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे।

फिल्म की कहानी

अगर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की बात करें तो इसका ट्रेलर दर्शकों को ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ वाली फील देता है। इसमें वरुण का किरदार अपनी एक्स को जलाने के लिए जान्हवी कपूर के करीब आता है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों को असल में प्यार हो जाता है। फिल्म में वरुण और जान्हवी के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

वरुण का वर्क फ्रंट

इस फिल्म के अलावा वरुण धवन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही ‘बॉर्डर 2’ और ‘भेड़िया 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। दोनों फिल्मों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और इन्हें साल 2026 में फ्लोर पर लाने की तैयारी है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज