Maniesh Paul Sunita Ahuja Dance Video Bijuriya Song Viral Varun Dhawan Reaction
मनीष पॉल-सुनीता आहूजा का बिजुरिया गाने पर डांस वीडियो हुआ वायरल, वरुण धवन का आया रिएक्शन
Maniesh Paul-Sunita Ahuja Bijuriya Song: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का गाना बिजुरिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। मनीष पॉल ने इसका डांस वीडियो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ शेयर किया।
मनीष पॉल-सुनीता आहूजा का बिजुरिया गाने पर डांस वीडियो हुआ वायरल
Follow Us
Follow Us :
Maniesh Paul-Sunita Ahuja Dance Video on Bijuriya Song: धर्मा प्रोडक्शंस की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का गाना ‘बिजुरिया’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर अब तक कई सेलेब्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स रील बना चुके हैं। हाल ही में इस ट्रेंड में अभिनेता और होस्ट मनीष पॉल भी शामिल हो गए, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने वीडियो बनाया दिग्गज अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ।
मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया। इसमें दोनों ‘बिजुरिया’ गाने पर शानदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मनीष ब्लू पैंट-शर्ट पहने काफी कूल और स्टाइलिश लग रहे हैं। वहीं, सुनीता आहूजा ग्रीन कलर के सूट, मिनिमल मेकअप और जूड़े वाले हेयरस्टाइल के साथ बेहद ग्रेसफुल लगीं। हाथों में चूड़ियां और गले का मंगलसूत्र उनके ट्रेडिशनल लुक को और खास बना रहा था।
पोस्ट शेयर करते हुए मनीष ने कैप्शन में लिखा कि और शुरू करते हैं। सुनीता आहूजा क्या बात है। आप तो कमाल हो बिजुरिया। इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया। खासतौर पर वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा कि मेरी सबसे प्यारी और पसंदीदा इंसान, जिन्होंने बचपन से हमेशा मेरा साथ दिया, वे हैं सुनीता आंटी। लव यू सुनीता आंटी।
गाना ‘बिजुरिया’ का सफर
‘बिजुरिया’ गाना सोनू निगम और असीस कौर की आवाज में तैयार किया गया है। इसका म्यूजिक तनिष्क बागची और रवि पवार ने मिलकर दिया है। वहीं इसके बोल भी सोनू निगम और तनिष्क बागची ने लिखे हैं। रिलीज से पहले ही यह गाना इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि ‘बिजुरिया’ कोई नया गाना नहीं बल्कि 1999 का सुपरहिट ट्रैक है। यह सोनू निगम के एल्बम ‘मौसम’ का हिस्सा था। उस समय भी यह गाना चार्टबस्टर साबित हुआ था। अब इसे नए अंदाज में रीक्रिएट कर फिल्म में शामिल किया गया है।
फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन और लेखन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। फैन्स को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Maniesh paul sunita ahuja dance video bijuriya song viral varun dhawan reaction