वन्नू द ग्रेट को धोखा दे रहे हैं मणि मिराज, भोजपुरी एक्ट्रेस ने वीडियो में पति को किया एक्सपोज 
मनोरंजन

मुस्लिम पति ने दिया धोखा, भोजपुरी एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट ने सुनाई मणि मिराज के फरेब की कहानी

Vannu Dgreat: भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वन्नू द ग्रेट इस समय मुस्लिम पति मणि मिराज की धोखे की वजह से सुर्खियों में हैं। वन्नू द ग्रेट ने मणि मिराज पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है।

अनिल सिंह

StartFragment

Vannu Dgreat And Mani Miraj: भोजपुरी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर वन्नू द ग्रेट ने अपने पति मणि मिराज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में वह बता रही है कि पति ने उनके साथ धोखेबाजी की है। मणि का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। इतना ही नहीं वन्नू द ग्रेट ने वीडियो में यह भी बताया है कि वह पहले भी धोखेबाजी कर चुके थे लेकिन उन्हें वन्नू ने सुधारने का मौका दिया था, लेकिन उसके बावजूद मणि मिराज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने पत्नी के साथ बेवफाई की है। 

मणि मिराज मुस्लिम धर्म के हैं उसके बावजूद वन्नू द ग्रेट ने हिंदू होने के बाद भी उनके साथ अंतर धार्मिक शादी की। वन्नू द ग्रेट ने मणि मिराज पर और उनके प्यार पर भरोसा जताया। लेकिन अब वन्नू द ग्रेट का दावा है कि मणि मिराज उन्हें धोखा दे रहे हैं और अब वह पति के फरेब को सबके सामने लाना चाहती हैं। वह मणि मिराज के असली चेहरे को सबके सामने उजागर करना चाहती हैं। 

यहां देखें वीडियो

एक बार मौका देने के बाद फिर की वही गलती 

वन्नू द ग्रेट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह एक शख्स के साथ बात करते हुए नजर आ रही हैं, जिस शख्स के साथ वन्नू द ग्रेट बात कर रही हैं उस  शख्स ने मणि मिराज की पहली गलती पर उसे एक मौका देने की गुजारिश वन्नू द ग्रेट से की थी और वन्नू ने उनका कहना मानते हुए अपने पति को एक मौका भी दिया लेकिन अब खबर यह है कि वह लगातार वन्नू द ग्रेट के साथ धोखेबाजी करते जा रहे हैं। 

पति की बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर सकती

बातचीत के दौरान वन्नू द ग्रेट यह बता रही हैं कि उनकी शादी मणि मिराज के साथ अंतर धार्मिक शादी थी। इस वजह से उनके परिवार के लोगों ने इस शादी को छिपाने का काम किया लेकिन उन्हें अंतर धार्मिक शादी से कोई तकलीफ नहीं थी, मगर वह पति की बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। वन्नू द ग्रेट का कहना है कि उनका मुस्लिम पति मणि मिराज उनके साथ विश्वासघात कर रहा है, जिसको वह जनता के सामने लाना चाहती हैं। 

कौन है मणि मिराज और वन्नू द ग्रेट

मणि मिराज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं जिनके यूट्यूब वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं, वैसे ही वन्नू द ग्रेट भी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रह चुकी हैं। दोनों ने ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी काम किया है। ऐसे में दोनों की पहचान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वजह से भी बनी हुई है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। 

EndFragment

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा