वाणी कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

वाणी कपूर का OTT पर डेब्यू, बनीं ऑफिसर, मंडला मर्डर्स का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ के जरिए ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है, जिसका ट्रेलर हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। इसमें एक्ट्रेस एसपी रिया थॉमस के रोल में नजर आएंगी।

स्नेहा मौर्या

Vaani Kapoor Mandala Murders Trailer: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस वाणी कपूर, जो अब तक रोमांटिक और ग्लैमरस रोल्स के लिए जानी जाती रही हैं, अब एक नए और बेहद दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं। इस बार वह फिल्मों में नहीं बल्कि एक थ्रिलर वेब सीरीज के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एंट्री कर रही हैं।

दरअसल, हाल ही में ‘मंडला मर्डर्स’ नाम की वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो जबरदस्त रहस्य और सस्पेंस से भरपूर है। इस सीरीज में वाणी कपूर एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रही हैं। वह एसपी रिया थॉमस बनी हैं, जो एक अजीबोगरीब मर्डर केस की जांच में जुटी हैं।

‘मंडला मर्डर्स’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

सामने आए ट्रेलर में कहानी की शुरुआत होती है चरणदासपुर नाम के एक रहस्यमय जंगल से, जहां एक प्राचीन यंत्र से जुड़ा रहस्य छिपा हुआ है। माना जाता है कि यहां उंगली की आहुति देने पर मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।

जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है, रिया की मुलाकात होती है दिल्ली पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह से, जिसे वैभव तत्त्ववादी ने निभाया है। दोनों मिलकर इस खौफनाक रहस्य और क्रूर हत्याओं के पीछे की रहस्य जानने की कोशिश करते हैं।

वाणी कपूर के अलावा ये सितारे आएंगे नजर

इस सीरीज में वाणी कपूर और वैभव के अलावा सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर और रघुबीर यादव जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात ये है कि ‘पंचायत’ वेब सीरीज के ‘प्रधानजी’ यानी रघुबीर यादव यहां एक दिलचस्प रोल निभा रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। ट्रेलर में दिखाया गया रहस्यमयी माहौल, प्राचीन यंत्र, जंगल और पुलिस इन्वेस्टिगेशन सभी कुछ मिलकर दर्शकों को बांधे रखने का वादा करता है।

इस सीरीज का निर्देशन किया है गोपी पुरथन ने, जिन्होंने पहले भी थ्रिलर जॉनर में सराहनीय काम किया है। ट्रेलर देखकर साफ है कि ‘मंडला मर्डर्स’ एक सस्पेंस से भरपूर क्राइम थ्रिलर है, जो ओटीटी दर्शकों के लिए एक नया अनुभव लेकर आई है।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

इन सबके बीच अगर एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें, तो वाणी ने बॉलीवुड में यशराज फिल्म्स के जरिए बॉलीवुड में एंट्री थी की और उन्होंने अपनी पहली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप