कल हो ना हो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Valentine's Day बनाना है खास, तो देखें ये फिल्म, प्यार और त्याग की कहानी छू लेगी दिल

Valentine Day Best Movie: अगर वैलेंटाइन डे पर दिल छू लेने वाली फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘कल हो ना हो’ बेस्ट चॉइस है। प्यार, त्याग और इमोशन से भरी ये फिल्म आज भी क्लासिक मानी जाती है।

स्नेहा मौर्या

Valentine Day Special Film List: “तुम मेरी हो, मैं तुम्हें जिंदगी भर प्यार करूंगा... मरते दम तक प्यार करूंगा और उसके बाद भी...” यह डायलॉग सुनते ही अगर आपकी आंखें नम हो जाएं, तो समझ जाइए कि बात हो रही है साल 2003 में आई सुपरहिट फिल्म कल हो ना हो की।

यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि त्याग, दोस्ती और सच्चे प्यार की कहानी है। 23 साल पहले जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब थिएटर हाउसफुल थे। दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही। इसके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं।

वैलेंटाइन डे पर क्यों देखें यह फिल्म?

अगर आप वैलेंटाइन डे पर कोई खास रोमांटिक फिल्म देखने का सोच रहे हैं, तो ‘कल हो ना हो’ एक परफेक्ट चॉइस है। यह फिल्म आपको हंसाएगी, रुलाएगी और प्यार का असली मतलब समझाएगी। आज की कई रोमांटिक फिल्मों के मुकाबले इसकी कहानी कहीं ज्यादा गहराई लिए हुए है। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर भी देख सकते हैं, जिससे इसे घर बैठे एंजॉय करना आसान है।

दिल छू लेने वाली है कहानी

फिल्म की कहानी नैना नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी निजी परेशानियों के कारण उदास और चुपचाप रहने लगी है। तभी उसकी जिंदगी में अमन की एंट्री होती है, जो उसके जीवन में खुशियां भर देता है। अमन का किरदार निभाया है शाहरुख खान ने। वहीं नैना के रोल में हैं प्रीति जिंटा और रोहित का किरदार निभाया है सैफ अली खान ने।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अमन, नैना को अपने दोस्त रोहित के करीब लाने की कोशिश करता है। बाद में पता चलता है कि अमन एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और वह अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में नैना को खुश देखना चाहता है।

फिल्म को मिली है इतनी रेटिंग

इस फिल्म की कहानी करण जौहर ने लिखी थी और निर्देशन किया था निखिल आडवाणी ने। 7.9 की शानदार रेटिंग के साथ यह फिल्म आज भी टॉप रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। आपको बता दें कि ‘कल हो ना हो’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास है, जो हर बार देखने पर दिल को छू जाता है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप