उर्वशी रौतेला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

उर्वशी रौतेला ने काटा 16 करोड़ का डायमंड केक! बर्थडे पर रचा लग्जरी का नया इतिहास, वीडियो देख फैंस रह गए दंग

Urvashi Rautela Birthday Cake: उर्वशी रौतेला ने 32वें जन्मदिन पर 16 करोड़ रुपये का हीरों से जड़ा 7-टियर केक काटकर सबको चौंका दिया। वायरल वीडियो में कीमत सुनकर फैंस हैरान रह गए हैं।

स्नेहा मौर्या

Urvashi Rautela Cuts World Most Expensive Cake: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने 25 फरवरी को अपना 32वां जन्मदिन बेहद शाही अंदाज में मनाया। हर बार की तरह इस बार भी वह अपने अनोखे अंदाज से सुर्खियों में आ गई हैं। खास बात ये रही कि उर्वशी ने अपने बर्थडे पर 7-टियर का ऐसा केक काटा, जिसकी कीमत सुनकर लोग दंग रह गए। बताया जा रहा है कि इस केक की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है।

उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर काटा 7-टियर डायमंड जड़ा केक

ऐसे में अब सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में उर्वशी एक भव्य केक के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो पर लिखे टेक्स्ट के मुताबिक, यह “दुनिया का सबसे महंगा 7-टियर केक” है, जिस पर रियल डायमंड जड़े हुए हैं। क्लिप में उर्वशी खुद भी केक को देखकर हैरान दिखाई देती हैं और कैमरे को पास बुलाकर हीरों की झलक दिखाती हैं। हालांकि सोशल मीडिया वीडियो को देख, जहां कई फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए कि क्या केक पर जड़े डायमंड सच में असली हैं।

लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा हुई तेज

उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण भी चर्चा में रहता है। पिछले साल उन्होंने करीब 12 करोड़ रुपये की रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज खरीदकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा हालिया पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने कार कलेक्शन में 5 करोड़ रुपये की ग्रीन जी-वैगन भी शामिल की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इंस्टाग्राम फोर्ब्स रिच लिस्ट में भी जगह बना चुकी हैं।

मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का ऐसे रहा सफर

उर्वशी ने महज 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने मिस टीन इंडिया 2009 का खिताब जीता और कई बड़े फैशन वीक में शोस्टॉपर रहीं। बॉलीवुड में उन्होंने सिंह साब द ग्रेट, सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी फिल्मों में काम किया है। उर्वशी रौतेला का यह भव्य बर्थडे सेलिब्रेशन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 16 करोड़ के केक का दावा कितना सच है, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि उर्वशी को लाइमलाइट में रहना बखूबी आता है।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम