रिलीज को तैयार है उदयपुर फाइल्स 
मनोरंजन

उदयपुर फाइल्स पहले दिन कितना करेगी कारोबार, विवाद का फायदा होगा या नुकसान

कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म Udaipur Files 8 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आइए जानते हैं फिल्म का बजट कितना है और बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा होगा?

अनिल सिंह

StartFragment

Udaipur Files Release Date: देश के बहुचर्चित हत्याकांड में से एक कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स लंबे कानूनी विवाद के बाद फाइनली रिलीज के लिए तैयार है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों को ख़ारिज कर दिया है। यह फिल्म 8 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

उदयपुर फाइल्स फिल्म (कन्हैया लाल हत्याकांड) सच्ची घटना पर आधारित है, ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और विवादों में घिरने के बाद फिल्म को इससे फायदा पहुंच सकता है, क्योंकि बिना प्रमोशन के ही फिल्म को काफी पब्लिसिटी मिल गई है। 

11 जुलाई को ही रिलीज होने वाली थी उदयपुर फाइल्स 

उदयपुर फाइल्स को 11 जुलाई को ही रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन कुछ धार्मिक संगठनों ने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि फिल्म विशेष धार्मिक समुदाय को बदनाम करती है और फिल्म की वजह से अदालत में चल रहे इसके मुकदमे पर असर पड़ सकता है, जिसके बाद फिल्म पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी, लेकिन अब फिल्म पर लगाई गई सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है और यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। 

उदयपुर फाइल्स की क्या है कहानी 

फिल्म की कहानी 2022 में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण दर्जी कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की और फिर उसे उसकी ही दुकान में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। फिल्म में विजय राज अहम भूमिका निभा रहे हैं और वह कन्हैया लाल की भूमिका में नजर आएंगे। 

फिल्म का बजट और ओपनिंग डे कलेक्शन प्रिडिक्शन

उदयपुर पाइल्स फिल्म का बजट सार्वजनिक तौर पर जारी नहीं किया गया, लेकिन यह एक साधारण बजट की फिल्म मानी जा रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहतर साबित होगी ऐसी उम्मीद है। दरअसल फिल्म के प्रमोशन के समय फिल्म विवादों में फंस गई थी और इसी वजह से फिल्म की जबरदस्त पब्लिसिटी हुई है। ऐसे में यह फिल्म उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। फिल्मी बीट ने ओपनिंग डे पर इसके 15 से 20 लाख के कारोबार की उम्मीद जताई थी, लेकिन विवादों के बाद यह आंकड़ा 1 से 2 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। सच्ची घटना और हत्याकांड पर बनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कारोबार नहीं करती है, लेकिन विवादों में फंसने के बाद इस फिल्म से बेहतर कारोबार की उम्मीद की जा रही है। 

EndFragment

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे