उदयपुर फाइल्स पोस्टर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'उदयपुर फाइल्स' फाइलों में दबकर नहीं रहेगी, फिल्म को मिला ग्रीन सिग्नल, 8 अगस्त को होगी रिलीज

Udaipur Files Release Date: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर लंबे विवाद के बाद अब इसकी रिलीज़ को हरी झंडी मिल गई है। मंत्रालय ने इस पर उठाई गई आपत्तियों को खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज से रोक हटा दी है।

अभिषेक सिंह

Udaipur Files Release: उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित अमित जानी की फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लंबे विवाद के बाद ग्रीन सिग्नल मिल गया है। भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म को लेकर की गई सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए रिलीज से रोक हटा दी है।

अब यह फिल 8 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म एक राजस्थान में उदयपुर जिले के एक दर्जी कन्हैयालाल हत्या कांड पर आधारित है। जिनकी जून 2022 में दूसरे समुदाय के दो लोगों ने हत्या कर दी थी।

11 जुलाई को रिलीज़ होनी थी फिल्म

फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर शुरू से ही विवाद रहा है। पहले यह 11 जुलाई को रिलीज़ होनी थी, लेकिन कुछ धार्मिक संगठनों और एक आरोपी ने इसके खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि फिल्म एक खास समुदाय को बदनाम करती है।

फिल्म में लगाए गए 55 कट

इस मामले को गंभीर मानते हुए, दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को फिल्म की दोबारा समीक्षा करने और सिनेमैटोग्राफ अधिनियम की धारा 6 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करने का निर्देश दिया था। इसके बाद, केंद्र सरकार ने एक समिति गठित की जिसने फिल्म में 55 कट लगाने का सुझाव दिया। निर्माता इन बदलावों पर सहमत हो गए।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फिल्म को प्रमाणपत्र दिया है और निर्माता ने अतिरिक्त कट भी किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाने या कोई अन्य बदलाव करने का कोई ठोस कारण नहीं है, इसलिए समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है।

अमित जानी ने बताई रिलीज डेट

अब जब फिल्म को रिलीज़ के लिए हरी झंडी मिल गई है, तो निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा की और लोगों से अनुरोध किया कि वे खुद फिल्म देखें और तय करें कि इसमें क्या गलत है। उन्होंने कहा, "हमने फिल्म को यथासंभव संतुलित और संवेदनशील तरीके से प्रस्तुत किया है। हमारा उद्देश्य किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं, बल्कि एक घटना को दिखाना है।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे