पंचायत बनी बेस्ट वेब सीरीज, गुल्लक S4 को मिला ये अवॉर्ड  
मनोरंजन

टैलेंटट्रैक अवॉर्ड्स में TVF का जलवा, पंचायत बनी बेस्ट वेब सीरीज, गुल्लक S4 को मिला ये अवॉर्ड

टैलेंटट्रैक अवॉर्ड्स 2025 में TVF ने अपनी क्रिएटिव दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। पंचायत सीजन 3 को बेस्ट वेब सीरीज (कॉमेडी) और इसके डायरेक्टर दीपक मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर (कॉमेडी) का अवॉर्ड मिला।

सोनाली झा

मुंबई: TVF बिना किसी शक भारत के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स में से एक है, जो लगातार आम लोगों से जुड़ा हुआ कंटेंट पेश करता रहा है। इसके शोज ने जहां दर्शकों के दिलों को छुआ है, वहीं कुछ शानदार कहानियां और टैलेंट भी सामने लाए हैं, जो वाकई दिल जीतने वाले रहे हैं। हाल ही में हुए टैलेंटट्रैक अवॉर्ड में TVF ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की और कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

टीम ने सोशल मीडिया पर सभी विनर्स को बधाई भी दी है। पंचायत सीजन 3 ने टैलेंटट्रैक अवॉर्ड में बेस्ट वेब सीरीज (कॉमेडी) का अवॉर्ड जीतकर TVF ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि पंचायत सीजन 3 टीम को टैलेंटट्रैक अवॉर्ड में बेस्ट वेब सीरीज (कॉमेडी) का पुरस्कार जीतने पर ढेरों बधाइयां। हमारे दर्शकों को बहुत प्यार, आपका समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है! इस शानदार कास्ट और क्रिएटर्स को सलाम जिन्होंने इस शो को जिंदा किया।

टैलेंटट्रैक अवॉर्ड्स में गुल्लक सीजन 4 के डायरेक्टर श्रेयांश पांडे ने बेस्ट डायरेक्टर (कॉमेडी) का अवॉर्ड जीता। TVF ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि टैलेंटट्रैक अवॉर्ड्स में गुल्लक सीजन 4 के लिए बेस्ट डायरेक्टर (कॉमेडी) का अवॉर्ड जीतने पर श्रेयांश पांडे को बहुत-बहुत बधाई। हमारे प्यारे दर्शकों का बहुत-बहुत धन्यवाद, आपका प्यार ही सब कुछ है। गुल्लक को इतना खास बनाने वाले कलाकारों और क्रिएटर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद।

टैलेंटट्रैक अवॉर्ड्स में पंचायत सीजन 3 के लिए दीपक मिश्रा ने बेस्ट डायरेक्टर (कॉमेडी) का अवार्ड जीता। इस पर TVF ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि टेलेंटट्रैक अवॉर्ड्स में पंचायत सीजन 3 के लिए बेस्ट डायरेक्टर (कॉमेडी) का अवार्ड जीतने पर दीपक मिश्रा को बहुत-बहुत बधाई। हमारे बेहतरीन दर्शकों का शुक्रिया, आपका प्यार और समर्थन इसे सार्थक बनाता है। पंचायत में जाना और ईमानदारी लाने के लिए कमाल के कास्ट और क्रिएटर का आभारी हूं।

दिव्या कुमार ने कोटा फैक्ट्री सीजन 3 से उड़ जाएगा हंस अकेला के लिए बेस्ट सिंगर (मेल) का अवॉर्ड जीता। TVF ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा है कि दिव्य कुमार को कोटा फैक्ट्री सीजन 3 के गाने उड़ जाएगा हंस अकेला के लिए बेस्ट सिंगर (मेल) का अवॉर्ड जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। उन सभी श्रोताओं का धन्यवाद जिन्होंने इस गाने में जान डाली, आपका प्यार ही संगीत को जिंदा रखता है। कोटा फैक्ट्री की टीम का भी शुक्रिया, जिन्होंने ऐसी कहानी बनाई जो इन गानों को उनकी असली पहचान देती है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा