तृषा कृष्णन और विजय (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Vijay संग Trisha Krishnan ने गुपचुप कर ली सगाई? अंगूठी और गले में पेंडेंट देखकर फैंस ने शुरू की अटकलें

Trisha Krishnan Vijay Relationship: तृषा कृष्णन की वायरल तस्वीरों में अंगूठी व पेंडेंट नजर आने के बाद उनकी सीक्रेट सगाई की अफवाहें तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे इंगेजमेंट से जोड़ रहे हैं।

सोनाली झा

Trisha Krishnan Secret Engagement: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनके और विजय के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई कुछ तस्वीरों और वीडियो ने उनकी कथित सगाई की अफवाहों को हवा दे दी है। हालांकि एक्ट्रेस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर तृषा कृष्णन का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के हाथ में एक अंगूठी और गले में एक खास पेंडेंट नजर आया। बस फिर क्या था, फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी सीक्रेट इंगेजमेंट को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। वायरल तस्वीरों में तृषा का स्टाइलिश अंदाज लोगों को काफी पसंद आया, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी अंगूठी और पेंडेंट ने खींचा।

यूजर्स का रिएक्शन

कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि तृषा का नया लुक किसी खास रिश्ते की ओर इशारा हो सकता है। कुछ लोगों ने तो यह तक दावा कर दिया कि एक्ट्रेस ने गुपचुप सगाई कर ली है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है। न तो तृषा कृष्णन और न ही उनकी टीम ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में फिलहाल यह केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं तक ही सीमित है।

तृषा कृष्णन का रिश्ता

तृषा कृष्णन का नाम पिछले कुछ समय से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी तृषा को विजय के परिवार के साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तक फैल गई थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा विजय को अपना करीबी दोस्त बताया है।

प्रोफेशनल फ्रंट पर भी चमक रहा है करियर

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा के बीच तृषा कृष्णन का प्रोफेशनल करियर भी शानदार दौर से गुजर रहा है। एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म करुप्पु में नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली और दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें