तृषा कृष्णन (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

विजय के सीएम बनने की खुशी Trisha Krishnan की आंखों में आई नजर, शपथ ग्रहण समारोह में दिखी खास बॉन्डिंग

Trisha Krishnan Look: तृषा कृष्णन ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह में अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींच लिया। लाइट ब्लू साड़ी, गजरा और बिंदी में तृषा का रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोनाली झा

Trisha Krishnan Saree Look: साउथ सिनेमा के एक्टर विजय नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 10 मई को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। हालांकि पूरे समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनका ट्रेडिशनल और रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन लाइट ब्लू कलर की खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंचीं। उनकी साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर था, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद रिच और एलिगेंट बना दिया। तृषा ने अपने इस ट्रेडिशनल अवतार को बेहद सादगी और ग्रेस के साथ कैरी किया। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ अपने बालों का जूड़ा बनाया था, जिसमें सफेद गजरा लगा हुआ था। माथे पर छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस क्लासिक साउथ इंडियन लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की शान

तृषा कृष्णन ने अपनी साड़ी के साथ मैचिंग नेकलेस और इयररिंग्स कैरी किए थे। उनकी ज्वेलरी बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश थी, जिसने पूरे अटायर को और ज्यादा आकर्षक बना दिया। सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में तृषा काफी भावुक नजर आईं। कई तस्वीरों में उनकी आंखों में नमी साफ दिखाई दी। वहीं उनके चेहरे पर विजय के मुख्यमंत्री बनने की खुशी भी साफ झलक रही थी। फैंस का कहना है कि तृषा का यह अंदाज बेहद शालीन और दिल जीत लेने वाला था।

विजय और तृषा के रिश्ते की चर्चा फिर तेज

तृषा कृष्णन लंबे समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने कई सुपरहिट तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। पिछले कुछ समय से उनका नाम लगातार विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, विजय की पत्नी द्वारा तलाक की अर्जी दाखिल किए जाने की खबरों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। इसके बाद कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और इवेंट्स में विजय और तृषा को साथ देखा गया, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID