Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट

Thalapathy Vijay Video: तमिलनाडु चुनाव में जीत के बाद विजय का पुराना फिल्मी सीन वायरल हो रहा है, जिसमें कार की नंबर प्लेट TN07CM2026 दिखती है। गोट का यह क्लिप अब असली राजनीति से जुड़कर चर्चा में है।
Thalapathy Vijay Tamil Nadu Elections 2026 GOAT Film Scene TN 07 CM 2026
विजय का पुराना फिल्मी सीन वायरल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Thalapathy Vijay Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा हमेशा से एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं। इन दिनों अभिनेता से नेता बने विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (टीवीके) सुर्खियों में हैं, क्योंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। इसी बीच एक पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह वायरल वीडियो अभिनेता और संगीत निर्देशक प्रेमगी अमरन ने अपनी एक्स टाइमलाइन पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह और विजय एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच मजेदार बातचीत हो रही है। क्लिप में खास बात कार की नंबर प्लेट है, जिस पर लिखा है- 'टीएन 07 सीएम 2026'... यह नंबर प्लेट अब लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना दिया है।

गोट को दर्शकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स

दरअसल, यह वीडियो फिल्म गोट यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम से लिया गया है, जिसका निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया था। फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी और उस समय इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस सीन में विजय और प्रेमजी के बीच हल्की कॉमेडी और बातचीत दिखाई गई थी, लेकिन अब वही सीन असल राजनीति की घटनाओं से जुड़कर चर्चा में आ गया है।

गोट की सफलता

वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रेमजी अमरन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वेंकट प्रभु ने यह सब पहले ही सोच लिया था। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और लाफ्टर इमोजी शेयर किया। गोट फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे शानदार सफलता मिली थी।

Thalapathy Vijay Tamil Nadu Elections 2026 GOAT Film Scene TN 07 CM 2026

विजय की पार्टी को मिली जीत

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत जरूरी होता है। फिलहाल विजय की पार्टी 108 सीटों पर आगे चल रही है, यानी वह बहुमत से सिर्फ 10 सीटें दूर है। बता दें कि विजय ने दो अलग-अलग सीटों, पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट, से जीत हासिल की है। लेकिन नियमों के अनुसार, उन्हें इनमें से एक सीट छोड़नी होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com