अधर में लटकी कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3? तृप्ति डिमरी ने छोड़ दिया प्रोजेक्ट  
मनोरंजन

तृप्ति डिमरी ने क्यों छोड़ी कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3? जानिए फिल्म बनेगी या नहीं

कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 अधर में लटक गई है। तृप्ति डिमरी ने फिल्म को छोड़ दिया है। ऐसे में यह खबर कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए नए साल के मौके पर बुरी खबर है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म बनेगी या नहीं।

अनिल सिंह

मुंबई: कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी आशिकी 3 में नजर आने वाली थी, लेकिन नए साल के मौके पर फैंस को तगड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आशिकी 3 अधर में लटक गई है और इसी वजह से तृप्ति ने फिल्म से दूरी बना ली है। मतलब उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। वही कार्तिक आर्यन की अगर बात करें तो वह इस समय भूल भुलैया 3 का जश्न मना रहे हैं।

कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से मिली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं साल 2025 में कार्तिक आर्यन अनुराग बसु की एक रोमांटिक मूवी की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर आशिकी 3 के अधर में लटकने की खबर फैंस के लिए निराशाजनक तो थी लेकिन कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए नए साल में गुड न्यूज़ भी काफी हैं।

आशिकी 3 के टाइटल को लेकर विवाद चल रहा है, इसी बीच मिड डे की रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि इसी वजह से फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। कहा यह जा रहा है कि पोस्टपोन किए जाने की समय सीमा भी नहीं बताई गई है। यही कारण है कि तृप्ति डिमरी ने भी इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है। हालांकि फिल्म को पोस्टपोन किए जाने का या फिर बंद किए जाने का अभी तक औपचारिक ऐलान मेकर की तरफ नहीं किया गया है। अब ऐसे में देखना यह होगा की रिपोर्ट में फिल्म बंद होने का दावा करने वाली यह खबर कितनी सच है।

आशिकी 3 के अधर में लटकने की खबर कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है, लेकिन कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए राहत भरी बात है कार्तिक आर्यन के पास इस समय धर्मा प्रोडक्शन की एक फिल्म मौजूद है। इसके अलावा वह 2025 में अनुराग बसु की एक रोमांटिक मूवी की तैयारी शुरू कर देंगे। मतलब कार्तिक आर्यन के पास इस समय दो बड़ी फिल्में हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है।

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल