अभिनेता यश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Toxic Teaser Out: एक्शन, स्वैग और सस्पेंस से भरपूर है यश की नई फिल्म की झलक

Toxic Movie Teaser: सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर 'लेडीज एंड लेडीज' रिलीज हो गया है, जिसमें नयनतारा और कियारा आडवाणी का बेहद खतरनाक और एक्शन से भरपूर अंदाज देखने को मिल रहा है।

यति सिंह

Yash Toxic Teaser Out: फिल्म 'केजीएफ' के जरिए देश-दुनिया में अपनी छाप छोड़ने वाले  वाले सुपरस्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच पिछले काफी समय से जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार आगे बढ़ने के बाद अब फिल्म मेकर्स ने इसके सिनेमाघरों में आने की आखिरी तारीख का ऐलान कर दिया है।

इसी बीच मेकर्स ने फैंस की बेताबी को और बढ़ाते हुए फिल्म टॉक्सिक का एक बेहद ही अनोखा और धमाकेदार टीजर रिलीज किया है, जिसे 'लेडीज एंड लेडीज' नाम दिया गया है। करीब पौने दो मिनट के इस वीडियो में यश की पूरी 'गर्ल गैंग' का जलवा दिखाई दे रहा है। इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मचा दी है।

 यश नहीं उनकी गर्ल गैंग करेगी असली धमाका

फिल्म मेकर्स ने इस बार जो टीजर जारी किया है, वह पूरी तरह से फिल्म की एक्ट्रेसस पर केंद्रित है। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के किरदारों की पहली झलक दिखाई गई है।

टॉक्सिक के टीजर की शुरुआत एक चेतावनी भरे डेंजर सायरन के साथ होती है, जिसमें साफ शब्दों में लिखा है कि बच्चे और बुजुर्ग इस वीडियो से दूर रहें। यह चेतावनी ही यह बताने के लिए काफी है कि फिल्म में कितना खूंखार और जबरदस्त एक्शन होने वाला है। वहीं इसके तुरंत बाद समंदर के किनारे एक्टर यश के साथ कियारा आडवाणी नजर आती हैं, जो फिल्म में उनका मुख्य लव इंटरेस्ट होने वाली हैं।

नयनतारा के खूंखार रूप को देखकर उड़ जाएंगे होश

पूरे टीजर में जिस एक्ट्रेस ने सबसे ज्यादा महफिल लूटी है, वह साउथ की सुपरस्टार नयनतारा हैं। वीडियो में नयनतारा अकेले ही दुश्मनों पर भारी पड़ती दिख रही हैं। वह कभी तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाती नजर आ रही हैं, तो कभी हाथ में बंदूक थामे गुंडों का सफाया कर रही हैं।

नयनतारा का यह एक्शन अवतार दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। उनके अलावा हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत के हाथों में भी हथियार दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह साफ है कि फिल्म की हर एक फीमेल लीड इस बार बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करने वाली है।

 तारा सुतारिया निभाएंगी सस्पेंस किरदार

टॉक्सिक के टीजर में अभिनेत्री तारा सुतारिया की एंट्री एक बार के भीतर होती है, जहां यश भी मौजूद हैं। तारा का लुक बेहद ग्लैमरस और अलग दिख रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके किरदार के कई गहरे शेड्स कहानी में देखने को मिलेंगे।

वहीं रुक्मिणी वसंत भी एक साधारण लेकिन प्रभावशाली अंदाज में बंदूक चलाती नजर आई हैं। इस पूरे वीडियो में यश का भी एक बेहद दमदार और खूंखार लुक देखने को मिलता है।

 किस तारीख को दस्तक देगी टॉक्सिक

फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माण को लेकर पिछले काफी समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे थे। कई बार पोस्टपोन होने की वजह से फैंस थोड़े निराश जरूर थे, लेकिन अब यह फिल्म ऑफिशियल  तौर पर 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एक्टर यश इस फिल्म में धमाल मचाने के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रावण के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल टॉक्सिक का यह नया परिचय वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग अभिनेत्रियों के इस एक्शन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार