भोजपुरी सुपरस्टार्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पवन सिंह से रवि किशन तक, भोजपुरी के टॉप 5 सुपरस्टार्स में कौन है सबसे अमीर?

बॉलीवुड, साउथ के अलावा अब भोजपुरी का क्रेज भी लोगों में देखने को मिल रहा है तो चलिए जानते हैं कि रवि किशन, मनोज से लेकर खेसारी, पवन और निरहुआ में भोजपुरी के सुपरस्टार कौन हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है।

स्नेहा मौर्या

Bhojpuri Richest Actors: अब सिर्फ बॉलीवुड या साउथ नहीं, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी तेजी से उभर रही है। यहां के सुपरस्टार्स का क्रेज सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, विदेशों तक फैल चुका है। गानों से लेकर फिल्मों तक, भोजपुरी सितारे मोटी फीस लेकर काम कर रहे हैं और जबरदस्त स्टारडम एंजॉय कर रहे हैं।

ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि रवि किशन, मनोज तिवारी से लेकर खेसारी, पवन सिंह और निरहुआ में भोजपुरी के सबसे अमीर एक्टर कौन हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है....

सबसे अमीर एक्टर हैं पवन सिंह

दरअसल, पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे अमीर सितारों में पहले नंबर पर हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड की फिल्म स्त्री 2 के गाने 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' से धमाल मचाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये और गाने के लिए 1-2 लाख रुपये फीस लेते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 41 करोड़ रुपये है।

रवि किशन, जो ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी दमदार मौजूदगी रखते हैं, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने लापता लेडीज और आने वाली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में काम किया है। साथ ही वे गोरखपुर से बीजेपी सांसद भी हैं। रवि किशन के पास मुंबई और गोरखपुर में कुल 11 प्रॉपर्टीज हैं, और उनकी कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपये बताई गई है।

मनोज तिवारी की इतनी है नेटवर्थ

मनोज तिवारी, जो कभी रिंकिया के पापा से फेमस हुए थे और अब सांसद हैं, तीसरे सबसे अमीर भोजपुरी स्टार हैं। वे एक फिल्म के लिए 50 से 55 लाख रुपये चार्ज करते हैं और उनकी कुल नेटवर्थ 30 करोड़ रुपये के करीब है। वे स्टेज शोज और राजनीति से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

खेसारी लाल यादव, अपने डांस और दमदार डायलॉग्स से फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। बिग बॉस 13 का हिस्सा रहे खेसारी की कुल संपत्ति 18 से 20 करोड़ रुपये के बीच है और वो एक फिल्म के लिए 50-60 लाख रुपये तक फीस लेते हैं।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, जो अब राजनीति में भी सक्रिय हैं, इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं। उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। उन्होंने भी भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस