- Hindi News »
- Entertainment »
- Pawan Singh Statement On Language Controversy Said I Will Not Speak Marathi
पवन सिंह का भाषा विवाद पर तीखा बयान, बोले- मराठी नहीं बोलूंगा चाहे जान से मार दो
पवन सिंह ने महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती और मैं मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान से मार दो। हिंदी बोलना उनका अधिकार है।
- Written By: सोनाली झा

पवन सिंह का भाषा विवाद पर तीखा बयान
Pawan Singh Language Controversy: महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में कुछ घटनाओं में उन लोगों पर हमले की खबरें सामने आईं, जो महाराष्ट्र में रहते हुए भी मराठी भाषा का प्रयोग नहीं कर रहे थे। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने बेबाक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पवन सिंह ने एक सार्वजनिक बातचीत में कहा कि मुझे मराठी नहीं आती और मैं मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान से मार दो। उन्होंने आगे कहा कि उनका जन्म बंगाल में हुआ था, लेकिन वह बांग्ला भी नहीं बोलते। ऐसे में किसी विशेष राज्य में जाकर वहां की भाषा बोलने की अनिवार्यता उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें हिंदी बोलने का अधिकार है और हिंदी राष्ट्रभाषा है।
पवन सिंह ने कहा कि मैं मुंबई काम करने जाता हूं। अगर कोई कहे कि वहां मराठी ही बोलनी पड़ेगी, तो ये गलत बात है। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? मार देंगे? मुझे मरने से डर नहीं लगता। उनका यह बयान कई लोगों को चौंका रहा है, लेकिन साथ ही बड़ी संख्या में लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।
सम्बंधित ख़बरें
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Remo Dsouza ने ‘राजा शिवाजी’ की जमकर की तारीफ, रितेश देशमुख-जेनेलिया के काम को बताया इंस्पायरिंग
अनूप जलोटा ने कहा कि मराठी एक खूबसूरत भाषा है और वह खुद मराठी गाने भी गाते हैं। लेकिन हिंदी देश की मातृभाषा है और हर जगह बोली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हर भाषा का सम्मान करना चाहिए और जितनी भाषाएं सीखें, उतना बेहतर होगा। पवन सिंह की लोकप्रियता सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है।
ये भी पढ़ें- क्या अब कभी रोमांस नहीं करेंगे आर माधवन, आप जैसा कोई के बाद एक्टर ने किया खुलासा
पवन सिंह ने बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री 2’ में भी ‘काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं’ गाना गाया था। इस गाने में श्रद्धा कपूर नजर आई थीं और यह गाना जबरदस्त हिट रहा। भाषा के इस विवाद पर पवन सिंह का बयान भले ही तीखा हो, लेकिन यह भारत में भाषाई विविधता और सहिष्णुता को लेकर चल रही बहस में एक अहम बिंदु बन गया है। आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।
Pawan singh statement on language controversy said i will not speak marathi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
May 05, 2026 | 10:49 AM5 मई का इतिहास : कार्ल मार्क्स का जन्म, संगीत के जादूगर नौशाद ने दुनिया को कहा अलविदा
May 05, 2026 | 10:46 AMइस हफ्ते लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले रुक जाइए, वरना पड़ सकता है महंगा
May 05, 2026 | 10:45 AMआज मोहन कैबिनेट की मीटिंग, कृषि से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, दलहन किसानों को बोनस देने पर विचार
May 05, 2026 | 10:36 AM72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
May 05, 2026 | 10:31 AM‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
May 05, 2026 | 10:27 AMमुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 05, 2026 | 10:27 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













