‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का ऐलान 
मनोरंजन

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का ऐलान, इस OTT पर जल्द होगी धमाकेदार शुरुआत

Kajol and Twinkle Khanna New Show: प्राइम वीडियो पर जल्द ही नया टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ स्ट्रीम होगा, जिसकी मेजबानी काजोल और ट्विंकल खन्ना करेंगी। शो को बनिजेय एशिया प्रोड्यूस कर रहा है।

सोनाली झा

Prime Video New Talk Show: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने एक नए और बेहद अनोखे टॉक शो का ऐलान किया है। इस शो का नाम टू मच विद काजल एंड ट्विंकल है। इस शो की खास बात है इसकी दो दमदार होस्ट्स: काजोल और ट्विंकल खन्ना, जो अपने बेबाक अंदाज, तेज सोच और शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए पहचानी जाती हैं। इस शो का निर्माण बनिजेय एशिया द्वारा किया जा रहा है और यह जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

शो में दर्शकों को बॉलीवुड के मशहूर सितारों और प्रभावशाली हस्तियों से बेझिझक, मजेदार और गहराई भरी बातचीत देखने को मिलेगी। यह शो पारंपरिक टॉक शोज से अलग हटकर होगा, जिसमें कोई भी सवाल बैन नहीं होगा और हर बातचीत पूरी तरह अनफिल्टर्ड होगी। काजोल और ट्विंकल, जो असल ज़िंदगी में भी बेहद करीबी दोस्त हैं, अपने निजी अनुभवों, तंज भरे मजाक और सोशल इश्यूज पर अपनी राय के लिए जानी जाती हैं।

दर्शकों को मिलेगा मजेदार अनुभव

ऐसे में यह शो न केवल एंटरटेनिंग होगा, बल्कि विचारों को झकझोरने वाला भी साबित हो सकता है। प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक, ने बताया कि यह शो एक ऐसा प्रयोग है जो भारतीय टेलीविजन और डिजिटल स्पेस में टॉक शो की परिभाषा को बदलेगा। उन्होंने कहा की हम दोनों होस्ट्स की ऊर्जा और उनकी बातचीत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दर्शकों को एक मजेदार, नया और यादगार अनुभव मिलेगा।

काजोल और ट्विंकल की केमिस्ट्री

बनिजेय एशिया की मृणालिनी जैन ने बताया कि यह शो खासतौर पर उनके लिए है, जो बेबाक राय सुनना पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि काजोल और ट्विंकल की केमिस्ट्री ही इस शो को खास बनाएगी। टू मच विद काजल एंड ट्विंकल वाकई में ओटीटी दर्शकों के लिए एक फ्रेश ब्रीज की तरह होगा, जो हंसी, हकीकत और हंगामे से भरपूर है।

काजल और ट्विंकल की दोस्ती

काजल और ट्विंकल की दोस्ती और ज़िंदगी के तजुर्बों से जुड़ी ये बातचीत होगी। बनिजेय एशिया में हम हमेशा ऐसे ओरिजिनल फॉर्मेट बनाने की कोशिश करते हैं, जो दर्शकों को बांधे रखें और इस शो के लिए प्राइम वीडियो से बेहतर पार्टनर नहीं हो सकता था, जिसने इंडिया में अनस्क्रिप्टेड कंटेंट को एक नया मुकाम दिया है। बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल लेकर आ रहा है दुगनी मस्ती, तड़का और ढेर सारे सरप्राइज सिर्फ प्राइम वीडियो पर।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट