मनोरंजन

आज है जय भानुशाली का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

सोनू शुक्ला

मुंबई: टेलीविजन एक्टर जय भानुशाली (Jay Bhanushali) आज यानी 25 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1984 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। जय ने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। जय ने अपनी प्यारी सी मुस्कान से सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

जय ने अपने पढ़ाई मुंबई के ‘बीपीएम हाई स्कूल’ से किया है। जय ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में किया था। उन्होंने रेडिफमेल.कॉम, मोटोरोला, लैस, और पेप्सी जैसे विज्ञापनों से लोकप्रिय मिली थी। उसके बाद उनका धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ रिझाओ होने लगा। जय ने साल 2005 में एकता कपूर के लोकप्रिय से ‘कसौटी जिंदगी की’ से की। इस शो में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। जय को 2007 में ‘धूम मचाओ धूम’ सीरियल में पहली बार बतौर लीड एक्टर काम मिला था। इस शो में उन्होंने ‘वरुण भास्कर’ का किरदार निभाया था। 

जय ने उसके बाद 2009 में ‘किस देश में है मेरा दिल’ में एक छोटा सा किरदार निभाया था। उसके बाद जय ने 2010 में  ‘गीत – हुई सबसे पराई’ सीरियल में काम किया था। इस सीरियल में उसके किरदार का नाम  ‘यश मल्होत्रा’ था। उसके बाद एक्टर ने अपनी पत्नी माही विज के साथ रियलिटी डांस शो में नच बलिए 5 में प्रतियोगी के रूप में भाग लिया। जय ने साल 2021 यानी हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 15 में प्रतिभागी बनकर शो में हिस्सा लिया था। जब 2016 में  रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया में भी नजर आ चुके है। जय ने कई रियलिटी शो भी होस्ट किया है। 

जय बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने  फिल्म हेट स्टोरी 2 के साथ मुख्य अभिनेता के रूप में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में, उन्हें सुरवीन चावला के साथ रोमांस करते देखा गया था। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम अक्षय बेदी था। जय ने 2011 में अपनी गर्लफ्रेंड माही से कोर्ट वेडिंग की थी। उसके बाद दोनों ने साल 2014 में दूसरी शादी एक दूसरे से ही लास वेगास में हुई थी।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त