दिलीप जोशी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'TMKOC' में हुआ जेठालाल का वेलकम! सामने आई भूतिया बंगले की सच्चाई

TMKOC Latest Update: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में एक ट्विस्ट आने वाला है, जिसमें गोकुलधामवासी जेठालाल का स्वागत करेंगे। साथ ही भूतिया बंगले की रहस्यमयी सच्चाई भी सबके सामने आएगी।

स्नेहा मौर्या

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अक्सर दर्शकों का दिल जीतता रहता है। ऐसे में अब हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के लिए एक दिलचस्प ट्विस्ट लेकर आया है।

दरअसल, हालिया एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी के लोग एक भूतिया बंगले की रहस्यमयी घटना से काफी डर गए थे, लेकिन अब उस राज से पर्दा उठा जाएगा। इसके साथ ही गोकुलधामवासी जेठालाल का वेलकम करेंगे।

गोकुलधाम मे खुला भूतिया बंगले का राज

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कहानी की शुरुआत अंजलि के परेशान फोन से होती है, जिसके बाद तारक का बॉस और उसकी पत्नी उस कथित भूतिया बंगले तक पहुंच जाते हैं। माहौल डरावना होता है, लेकिन जैसे-जैसे सीन आगे बढ़ता है, तारक मेहता खुद सामने आकर सच्चाई का खुलासा कर देते हैं कि वहां कभी कोई भूत था ही नहीं।

दरअसल, जिस 'भूतनी' को देखकर सभी घबरा रहे थे, वो और कोई नहीं बल्कि चकोरी थी, जो एक युवती के रूप में डरावना भेष धारण कर गोकुलधाम को डराने आई थी। उसका मकसद सिर्फ डर फैलाना नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश थी।

चकोरी ने यह भी कबूल किया कि वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। उसने कहा कि वह गोकुलधाम के लोगों के आपसी रिश्तों को देखकर भावुक हो गई थी। लेकिन उसकी असली मंशा थी, किसी और के कहने पर लोगों को डराना।

पोपटलाल ने चकोरी को लेकर कही ये बात

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पोपटलाल ने बताया कि चकोरी अकेली नहीं थी। उसके मुताबिक इस पूरी डरावनी कहानी के पीछे एक और शख्स छिपा है जो अभी बंगले में ही मौजूद है। फुसफुसाहटों और रहस्यमयी आवाजों से सस्पेंस और गहराता चला गया।

जब चकोरी से पूछा गया कि उसे किसने भेजा, तो उसने किसी का नाम पोपटलाल को फुसफुसाकर बताया। पोपटलाल के चेहरे का बदला हावभाव इस बात का संकेत था कि कहानी अब और भी पेचीदा होने वाली है।

आपको बता दें, पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि चकोरी कैसे ऐक्रेलिक शीट्स और लाइट्स की मदद से एक भूतिया माहौल बनाती थी। उसकी चालाकी और प्लानिंग ने सबको चौंका दिया।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस