टाइगर श्रॉफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा तक पहुंची मुंबई पुलिस, 12वें आरोपी अमर को किया गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वें आरोपी अमर को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। उसके बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन मिला है। अदालत ने उसे 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा है।

सोनाली झा

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वें आरोपी अमर सुरेश मुण्डेडिया को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

  • अमर को सोनीपत के रोहणा गांव से मुंबई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।

  • अदालत ने अमर को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब पुलिस ने इस केस में 12वें आरोपी अमर सुरेश मुण्डेडिया को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई की सेशंस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस को शक है कि अमर ने फायरिंग की वारदात से जुड़ी तैयारियों के लिए पैसों का लेन-देन किया था। अब जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर इस साजिश में उसकी भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अमर को हरियाणा के सोनीपत जिले के रोहणा गांव से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस और स्थानीय पुलिस ने मिलकर की।

आरोपी कुणाल के संपर्क में था अमर

जांच में सामने आया है कि अमर पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी कुणाल के संपर्क में था। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ था। मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अमर को पैसे किसने दिए और उसने आगे किन लोगों तक रकम पहुंचाई।

बैंक खाते में मिले संदिग्ध ट्रांजैक्शन

जांच एजेंसी को अमर के बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली है। पुलिस के मुताबिक, कुणाल ने अमर के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद अमर ने इस मामले की एक अन्य आरोपी राधा के खाते में 12 हजार रुपये भेजे थे। पुलिस को शक है कि ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए पैसों का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने की तैयारियों में हुआ। इनमें मोटरसाइकिल खरीदने और होटल के कमरे बुक करने जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं।

6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे सभी आरोपी

अमर की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। पुलिस उससे पैसों के स्रोत, दूसरे आरोपियों से संपर्क और फायरिंग की साजिश में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी। इस केस में पहले गिरफ्तार किए गए 11 आरोपी भी 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में हैं।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग

यह घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई थी। टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। इस हमले में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई थीं। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Festive Special Trains: दिल्ली, UP, बिहार और गुजरात रूट पर इन ट्रनों में मिलेगा कन्फर्म टिकट! देखें लिस्ट

घर बैठे ट्रेन से भेजें पार्सल! रेलवे की डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा, मुंबई-पुणे समेत 8 शहरों से होगी शुरुआत

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान