Aishwarya Rai Career: कभी फिल्मों में आने का नहीं था इरादा, ऐश्वर्या राय इस फील्ड में बनाना चाहती थीं करियर

Aishwarya Rai Architect Dream: ऐश्वर्या राय कभी आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं, लेकिन मॉडलिंग ने उनकी जिंदगी बदल दी। 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और बॉलीवुड में पहचान बनाई।
Aishwarya Rai Architect Dream
ऐश्वर्या राय(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ऐश्वर्या राय कभी आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं और कॉलेज में इसकी पढ़ाई भी कर रही थीं।

  • साल 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई।

  • आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन से ऐश्वर्या राय चर्चा में आई थीं।

Aishwarya Rai Bollywood Journey: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और कई यादगार किरदार निभाए। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या का सपना अभिनेत्री बनने का नहीं, बल्कि आर्किटेक्ट बनने का था।

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। उनके पिता कृष्णराज राय मरीन इंजीनियर थे और मां वृंदा राय लेखिका हैं। परिवार के मुंबई आने के बाद ऐश्वर्या ने अपनी पढ़ाई यहीं पूरी की। कॉलेज के दिनों में उन्होंने आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की थी। इसी दौरान उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग में बढ़ने लगी और उन्हें विज्ञापनों में काम मिलने लगा। आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में नजर आने के बाद ऐश्वर्या काफी चर्चा में आईं।

मिस वर्ल्ड बनकर बदली किस्मत

साल 1994 ऐश्वर्या राय के करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रहीं और सुष्मिता सेन ने खिताब जीता। इसके बाद ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और विजेता बनीं। उस समय वह आर्किटेक्चर की पढ़ाई के दूसरे साल में थीं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने पढ़ाई जारी रखने की कोशिश भी की, लेकिन लगातार मिल रहे काम के कारण उनका करियर फिल्मों की ओर बढ़ गया।

Aishwarya Rai Architect Dream
'तुम्हारी याद में कांटे 2 बनाऊंगा', दोस्त संजय गुप्ता के जाने से टूटे संजय दत्त, शेयर किया भावुक पोस्ट

देवदास से मिली पहचान

ऐश्वर्या ने 1997 में मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवर' से अभिनय की शुरुआत की। इसी साल उनकी हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' रिलीज हुई। हालांकि, उन्हें बड़ी सफलता 1999 में आई 'हम दिल दे चुके सनम' से मिली। फिल्म में नंदिनी के किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। इसके बाद 2002 में आई 'देवदास' ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी। पारो के किरदार में उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया।

Aishwarya Rai Career
ऐश्वर्या राय(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

पद्मश्री से हुईं सम्मानित

ऐश्वर्या ने 'धूम 2', 'गुरु', 'जोधा अकबर', 'गुजारिश' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में भी काम किया। ऐश्वर्या ने हिंदी के अलावा तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। वह साल 2003 में कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा बनीं। साल 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। फ्रांस सरकार ने भी उन्हें ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स सम्मान दिया।

Aishwarya Rai Architect Dream
मां के एक गाने ने बदल दी मनोज तिवारी की किस्मत, 'पति पत्नी और पंगा 2' में सुनाया सुपरस्टार बनने का किस्सा

अभिषेक बच्चन से की शादी

ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की। नवंबर 2011 में दोनों बेटी आराध्या के माता-पिता बने। शादी और मां बनने के बाद भी ऐश्वर्या ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। आज वह भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है।