Photo- Instagram  
मनोरंजन

'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' की इस कंटेस्टेंट को मिला कंगना रनौत की फिल्म का ऑफर

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बीते साल अपने आगामी (Upcoming) पौराणिक फिल्म (Mythological Film) 'सीताः द इन्कार्नेशन' (Sita: The Incarnation) का ऐलान की थी। बहुत जल्द वो इस फिल्म में सीता की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। अब एक्ट्रेस ने अपने फिल्म से जुड़ी एक अहम बात कि घोषणा की है। उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' की कंटेस्टेंट इशिता विश्वकर्मा को अपने फिल्म में सीता की आवाज देने का ऑफर की है। उनके इस आगमी फिल्म में इशिता विश्वकर्मा को सीता की आवाज देने का मौका मिला है।

दरअसल, रविवार यानि आज इस रियलिटी शो 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' में फेमस डांसर के टेरेंस लुइस के साथ-साथ 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में पहुंचने वाली है। इनके उपस्थिति में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें जवानों के योगदान को याद करते हुए इस शो की कंटेस्टेंट इशिता विश्वकर्मा देशभक्ति गीत 'वंदे मातरम' और 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गायेंगी। उनके इस परफॉर्मेंस को जज करने के लिए वहां किरण खेर, मनोज मुंतशिर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बादशाह मौजूद रहेंगे। हालांकि, जबलपुर की रहने वाली इशिता विश्वकर्मा के इस परफॉर्मेंस का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है।

इशिता विश्वकर्मा को इस सेट से इतना बड़ा ऑफर मिला है। जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। इशिता विश्वकर्मा आगामी पौराणिक फिल्म 'सीताः द इन्कार्नेशन' में गाना गाने का ऑफर मिला है। जिसको मनोज मुंतशिर लिख रहे है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें इस सेट पर फिल्म प्रोड्यूसर अंशिता देसाई और डायरेक्टर अलौकिक देसाई इशिता विश्वकर्मा का इस फिल्म में स्वागत करते हुए उन्हें चेक देते दिखाई देंगे। वहीं मनोज मुंतशिर उनका गाने के लिए लाइव टेस्ट भी लेंगे। 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' का ये एपिसोड वास्तव में रोचक होने वाला है। ये शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 8 बजे प्रसारित होगा।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस