फिल्म 'द पैराडाइज' और 'द वन'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' की कमाई में आया उछाल, एक्टर नानी की 'द पैराडाइज' का कलेक्शन हुआ धीमा

The Vvaan Vs The Paradise Collection Report: सिनेमाघरों में साउथ स्टार नानी की एक्शन फिल्म द पैराडाइज और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिस्ट्री-थ्रिलर द वन के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।

यति सिंह

The Vvaan Vs The Paradise Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के बीच एक बेहद दिलचस्प मुकाबला चल रहा है। एक तरफ जहां तेलुगु सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी की बड़े बजट वाली एक्शन ड्रामा फिल्म द पैराडाइज बड़े पर्दे पर छाई हुई है।

दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मिस्ट्री एडवेंचर फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट भी टिके रहने के लिए पूरा जोर लगा रही है। हालांकि दोनों ही फिल्में अलग जॉनर की हैं, लेकिन फिल्म के कमाई के आंकड़े साफ तौर पर बता रहे हैं कि दर्शकों का रुझान किस दिशा में ज्यादा झुका हुआ है।

द पैराडाइज ने 100 करोड़ क्लब में जमाया कब्जा

श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी फिल्म द पैराडाइज ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। 1980 के दशक के सिकंदराबाद की कहानी पर आधारित यह कहानी शोषित समाज की लड़ाई और अधिकारों को बड़े ही भावुक अंदाज में पेश करती है।

नानी के साथ कायडू लोहार, राघव जुयाल और मोहन बाबू की अहम भूमिकाओं से सजी इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों के अंदर घरेलू बाजार में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं अगर दुनिया भर के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर की ओर बढ़ रही है।

50 करोड़ के करीब पहुंचकर संघर्ष कर रही सिद्धार्थ की फिल्म

दूसरी तरफ दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन भी धीमी रफ्तार से अपनी बढ़त बनाए हुए है। जंगल के रहस्यों, लोककथाओं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के ताने-बाने पर बुनी गई यह कहानी दर्शकों को बांधने में कुछ हद तक कामयाब रही है।

हफ्ते के वर्किंग डेज में कमाई में थोड़ी गिरावट के बाद भी फिल्म अब तक देश में करीब 45 से 48 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन कर चुकी है। वहीं वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 60 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है, जिससे फिल्म का 50 करोड़ के घरेलू क्लब में शामिल होना तय माना जा रहा है।

क्या नए रिलीज के दबाव में टिकेगीं दोनों फिल्में

इस दोनों फिल्मों के बीच के मुकाबले में नानी की द पैराडाइज कमाई की रेस में सिद्धार्थ की द वन से बहुत आगे निकल चुकी है। हालांकि 2 अक्टूबर को अजय देवगन की दृश्यम 3 के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस में स्क्रीन्स और शो की संख्या का नया बंटवारा हुआ है। आने वाले दिनों में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि दृश्यम 3 के बड़े दबदबे और क्रेज के बीच ये दोनों फिल्में अपनी रफ्तार बनाए रख पाती हैं या नहीं।

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी