अर्जुन रामपाल की 3 मंकीज का ऐलान, 4 दिसंबर को होगा अक्षय-श्रद्धा की फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश

3 Monkeys Release Date: थ्रिलर फिल्मों के बादशाह अब्बास-मस्तान की नई फिल्म 3 मंकीज का पहला मोशन पोस्टर जारी हुआ है। अर्जुन रामपाल अभिनीत यह फिल्म दिसंबर 2026 में बॉक्स ऑपिस पर दस्तक देगी।
3 Monkeys Release Date
फिल्म 3 मंकीज(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Arjun Rampal 3 Monkeys Release Date: बॉलीवुड में सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फिल्मों के उस्ताद माने जाने वाले डायरेक्टर की जोड़ी अब्बास-मस्तान एक बार फिर दर्शकों के रोंगटे खड़े करने की तैयारी में हैं। मेकर्स ने गांधी जयंती के खास मौके पर अपनी आने वाली फिल्म 3 मंकीज का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया है।

इस फिल्म में एक्टर अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में धुरंधर में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद अर्जुन रामपाल की इस नई थ्रिलर फिल्म का ऐलान होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

गांधी जी के 3 बंदरों का आधुनिक रूप

सामने आए मोशन पोस्टर में गांधी जी के 3 फेमस बंदरों के दर्शन को एक बिल्कुल नए और आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। इस फिल्म में 'बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो' के मैसेज को बदलकर 'सब देखो, अपनी सुनो, बेखौफ बोलो' का नया मंत्र दिया गया है। कहानी के केंद्र में 3 नकाबपोश और हथियारबंद किरदार हैं, जिनका नाम अमर, अकबर और एंथनी रखा गया है। इन किरदारों को विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला और तेनजिन दल्हा निभा रहे हैं।

3 Monkeys Release Date
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' को लगा झटका, दूसरी बार टली फिल्म की रिलीज डेट

अर्जुन रामपाल के सस्पेंस रॉल ने बढ़ाया सस्पेंस

फिल्म 3 मंकीज में अर्जुन रामपाल संजय नाम के एक अहम रोल को निभा रहे हैं। पोस्टर में वह भी हाथों में हथियार लिए काफी गंभीर और आक्रामक अवतार में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इन 3 नकाबपोश किरदारों के साथ उनका क्या रिश्ता है और वे किसी बड़ी डकैती से जुड़े हैं या नहीं, इस बात को पूरी तरह से रहस्य बनाकर रखा गया है। अब्बास-मस्तान की सिग्नेचर स्टाइल के मुताबिक यह फिल्म भी अप्रत्याशित ट्विस्ट और टर्न से भरी होने वाली है।

दिसंबर में सिनेमाघरों में होगा बड़ा क्लैश

इस थ्रिलर फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। अल्लारखा वोहरा, फारूक वोहरा और सईद वोहरा द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के थियेटर्स में दस्तक देगी।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सीधी टक्कर श्रद्धा कपूर की ईठा और अक्षय कुमार और विद्या बालन की कॉमेडी फिल्म से होने वाली है। अब्बास-मस्तान की इस थ्रिलर जॉनर में वापसी ने दर्शकों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प बना दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com