The Vvaan Advance Booking Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर हॉरर माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'द वन' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने दर्शकों के बीच एक अलग तरह की उत्सुकता पैदा कर दी थी। फिल्म के ट्रेलर और छठ पूजा पर आधारित गाने ने उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्शकों में जबरदस्त माहौल बना दिया था।
खबरों के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने 5.14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था, वहीं ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 8.42 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। फिल्म की अब तक 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं।
ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि 'द वन' पहले ही दिन 7 से 8 करोड़ रुपये के बीच की शानदार ओपनिंग ले सकती है। यदि शाम के शोज में दर्शकों का रिस्पॉन्स और 'वर्ड ऑफ माउथ' बेहतर रहता है, तो यह कलेक्शन 10 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है।
यह ओपनिंग सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की सूची में जगह बना सकती है। फिल्म को देशभर में 19,000 से ज्यादा शोज मिले हैं। सिंगल स्क्रीन्स और मास बेल्ट्स में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म को पहला वीकेंड बेहद मजबूत मिलने वाला है।
फिल्म 'द वन' की सबसे खास बात इसकी अनोखी स्टारकास्ट और हटके कहानी है। इस फिल्म के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार बिग स्क्रीन पर एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
फिल्म में हॉरर और पौराणिक कथाओं के तड़के के साथ-साथ जबरदस्त सस्पेंस भी देखने को मिल रहा है। अहम कलाकारों के अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे मंजे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीवीएफ और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की मजबूत माउथ पब्लिसिटी इसे लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस में बनाए रख सकती है।