सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मनोरंजन

The Vvaan 2 Announcement: छठ पूजा से जुड़ी कहानी फिर लौटेगी पर्दे पर, द वन का हुआ ऐलान, जानें क्या है अपडेट

The Vvaan 2 Star Cast: छठ के आखिरी दिन मेकर्स ने 'द वन' का ऐलान किया है। फिल्म की राइटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की वापसी पर सस्पेंस बना हुआ है।

सोनाली झा

Highlights

  • छठ महापर्व के आखिरी दिन मेकर्स ने फिल्म ‘द वन 2’ का ऐलान किया।

  • एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF दूसरे पार्ट के लिए फिर साथ आए हैं।

  • मेकर्स ने अनाउंसमेंट वीडियो में छठ पूजा की झलक और उससे जुड़ा गीत शामिल किया।

Ekta Kapoor Film The Vvaan 2 Announcement: इसी साल सितंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘द वन’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ‘पंचायत’ वेब सीरीज के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस जंगल एडवेंचर और फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान हो गया है। खास बात यह है कि मेकर्स ने छठ महापर्व के आखिरी दिन यानी 16 नवंबर को ‘द वन 2’ की घोषणा की है।

फिल्म के पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, दूसरे पार्ट के ऐलान के साथ दोनों कलाकारों की वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ‘द वन’ का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर की कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने TVF के साथ मिलकर किया था। अब दोनों प्रोडक्शन हाउस एक बार फिर इसके दूसरे पार्ट के लिए साथ आए हैं।

द वन 2 का अनाउंसमेंट वीडियो

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म के सीक्वल की घोषणा की है। इस अनाउंसमेंट वीडियो में छठ पूजा की झलक देखने को मिलती है। बैकग्राउंड में छठ से जुड़ा गीत भी सुनाई देता है। वीडियो में यह जानकारी भी दी गई है कि फिल्म के दूसरे पार्ट की राइटिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने पोस्ट के साथ लिखा कि द वन की कहानी अभी बाकी है। #THEVVAAN2 जल्द आ रही है।

क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया होंगे बाहर

'द वन 2' की घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल इसकी स्टारकास्ट को लेकर है। पहले पार्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन सीक्वल के अनाउंसमेंट वीडियो में दोनों में से किसी का भी नाम नहीं लिया गया है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या दोनों कलाकार दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे या इस बार मेकर्स नई स्टारकास्ट के साथ कहानी को आगे बढ़ाएंगे। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

द वन ने दुनियाभर में की थी इतनी कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द वन’ ने दुनियाभर में करीब 91.49 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर और अनूप सोनी भी नजर आए थे। फिलहाल यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है। वहीं, इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

राहुल गांधी ने सुनाई अपनी सीक्रेट लव स्टोरी, पहली बार गर्लफ्रेंड का किया जिक्र

क्या है 'बारोंग तागालोग', जिसे पहनकर राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पहुंचे पीएम मोदी?

कानपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज