खेसारी लाल यादव ने मांगी सबकी खुशहाली, अक्षरा सिंह ने पटना में मनाया छठ, देखें सितारों की तस्वीरें

Bhojpuri Celebrities Chhath: छठ 2026 के आखिरी दिन खेसारी, अक्षरा सिंह समेत भोजपुरी सितारों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सितारों ने तस्वीरें शेयर कर पूजा की झलक दिखाई और छठी मइया से खुशहाली मांगी।
Bhojpuri Stars Chhath Celebration
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ।

  • खेसारी लाल यादव ने तस्वीरें शेयर कर छठी मइया से सभी की मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की।

  • अक्षरा सिंह ने पटना में लोगों के साथ छठ मनाया और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताया।

Bhojpuri Stars Chhath Celebration: छठ महापर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस आस्था के पर्व में आम लोगों के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेसारी लाल यादव से लेकर अक्षरा सिंह और काजल राघवानी तक कई कलाकारों ने छठ पूजा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इन पोस्ट के जरिए सितारों ने छठ के आखिरी दिन की झलक दिखाई और छठी मइया से सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने छठ के मौके पर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह अन्य लोगों के साथ नजर आए। सभी ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन किया। तस्वीरों के साथ खेसारी ने लिखा कि छठी माई सबकी मनोकामना पूरी करें, जय छठी मइया। उनकी पोस्ट पर फैंस ने भी छठ की शुभकामनाएं दीं।

Khesari Lal Yadav Chhath Celebration
खेसारी लाल यादव(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

अक्षरा सिंह ने पटना में मनाया छठ

अक्षरा सिंह ने भी छठ पूजा की कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि अपने पटना में लोगों के साथ छठ मनाना उनके लिए हर साल खास अनुभव होता है। अक्षरा ने लिखा कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस साल का छठ महापर्व संपन्न हुआ। साथ ही उन्होंने आयोजन में समय, सेवा और स्नेह देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

Akshara Singh Chhath Celebration
अक्षरा सिंह(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhojpuri Stars Chhath Celebration
OTT Releases: 'कैंपस डायरीज 2' और 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर कब होगी स्ट्रीमिंग

शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचीं पाखी हेगड़े

भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर अपने परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने इस आयोजन की तस्वीरें भी साझा कीं। पाखी ने बताया कि पहली बार उन्हें छठ की परंपराओं, विधि-विधान और लोक आस्था को इतने करीब से समझने का मौका मिला। इस खास अनुभव और सम्मान के लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री का आभार जताया।

संजना पांडे ने मां से लिया आशीर्वाद

एक्ट्रेस और सिंगर संजना पांडे ने भी छठ की तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपनी व्रती मां का आशीर्वाद लिया। संजना ने छठी मइया से अपनी मां के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशियों की कामना की।

पहली बार काजल राघवानी ने रखा छठ व्रत

काजल राघवानी के लिए इस साल का छठ महापर्व बेहद खास रहा, क्योंकि उन्होंने पहली बार व्रत रखा। इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए काजल ने कहा कि उनका मानना है कि छठी मइया की इच्छा से ही वह यह कठिन व्रत कर पाईं। उन्होंने आलोचना करने वालों से अपील की कि उनकी श्रद्धा का मजाक न बनाया जाए और कोई गलत अफवाह न फैलाई जाए।