OTT Releases: 'कैंपस डायरीज 2' और 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर कब होगी स्ट्रीमिंग

OTT Releases This Week: नवंबर के तीसरे हफ्ते OTT पर 8 नई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' से 'कैंपस डायरीज 2' तक, जानें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य प्लेटफॉर्म की पूरी लिस्ट।
OTT Release November 2026
ढिंढोरा 2 और कैंपस डायरीज 2(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नवंबर के तीसरे हफ्ते OTT पर 8 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी।

  • भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' 20 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

  • 'कैंपस डायरीज 2' 18 नवंबर से अमेजन MX प्लेयर पर आएगी।

OTT Release November 2026: नवंबर का तीसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और सोनीलिव जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' और 'कैंपस डायरीज 2' जैसे पॉपुलर शोज के नए सीजन शामिल हैं। वहीं, 'अनबिल अवान', 'हाइकू' और 'परफेक्ट लायर्स' जैसे नए टाइटल भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आइए जानते हैं इस हफ्ते की 8 बड़ी OTT रिलीज के बारे में।

कॉलेज लाइफ, दोस्ती और रोमांस पसंद करने वालों के लिए 'कैंपस डायरीज' का दूसरा सीजन आ रहा है। हर्ष बेनीवाल, ऋत्विक सहोर, सलोनी गौर, सृष्टि गांगुली, सलोनी पटेल और अभिनव शर्मा इसमें नजर आएंगे। कहानी एक्सेल यूनिवर्सिटी लौटने वाले छह छात्रों की है, जिन्हें बदलते रिश्तों, दिल टूटने, आपसी मुकाबले और जिंदगी की नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यह सीरीज 18 नवंबर से अमेजन MX प्लेयर पर देखी जा सकेगी।

भुवन बाम की ढिंढोरा 2

भुवन बाम अपनी पॉपुलर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'ढिंढोरा' के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इसमें 'बीबी की वाइन्स' यूनिवर्स के पसंदीदा किरदार फिर नजर आएंगे। इस बार कहानी टिटू मामा के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो 11 करोड़ रुपये के भारी नुकसान से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने ससुराल वालों के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश भी करेंगे। कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर यह सीरीज 20 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

OTT Release November 2026
'बुलेटप्रूफ केबिन भी नहीं बचा पाएगा', अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी

अनबिल अवान

तमिल रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अनबिल अवान' में अशोक सेलवन और प्रीति मुकुंदन मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी सूर्या और इयाल नाम के शादीशुदा कपल की है, जो अपना विंटेज होमस्टे शुरू करने के लिए एक हिल स्टेशन पहुंचते हैं। लेकिन उनका सपना तब मुश्किल में पड़ जाता है, जब इलाके का एक बाहुबली उन्हें उनके नए बंगले से बाहर निकालने की कोशिश करता है। फिल्म 20 नवंबर से सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी।

मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस

तमिल वर्कप्लेस कॉमेडी सीरीज 'मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस' में प्रदीप एंटनी और स्नेहा मणिमेगलाई नजर आएंगे। कहानी अरिवु और ऐश्वर्या की है, जो शादी के बाद एक ही आईटी कंपनी में नौकरी करने लगते हैं। लेकिन कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक परिवार के सदस्य एक साथ काम नहीं कर सकते। ऐसे में दोनों अपनी शादी छिपाकर ऑफिस में अजनबी बनने का नाटक करते हैं। यह मजेदार सीरीज 18 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर आएगी।

तमिल फिल्म हाइकू

तमिल फिल्म 'हाइकू' रिश्तों और भावनाओं की कहानी है। इसमें एगन, श्रीदेवी अपल्ला और फेमिना जॉर्ज मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म मानो नाम के युवक की कहानी दिखाती है, जिसकी असुरक्षा और जरूरत से ज्यादा पजेसिव होने की आदत उसके पहले रिश्ते को प्रभावित करती है। कई साल बाद उसकी मुलाकात निवी से होती है, जो अपने पुराने रिश्ते के दर्द से जूझ रही है। यह फिल्म 20 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

परफेक्ट लायर्स और मैडेन

प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते दो अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी। स्पैनिश थ्रिलर 'परफेक्ट लायर्स' 20 नवंबर को रिलीज होगी। यह एलेक्स मिरेज के मशहूर वॉटपैड नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी जूड डेरी की है, जो अपने भाई की रहस्यमयी मौत का सच जानने के लिए एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में दाखिला लेती है। वहीं, बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैडेन' 18 नवंबर से स्ट्रीम होगी।

द ब्लू रोड

क्राइम थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए कोरियाई-जापानी सीरीज 'द ब्लू रोड' भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। इसमें सोन सुक-कू, एइता नागायामा और किम शिन-रॉक अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी दक्षिण कोरिया और जापान के दो जासूसों की है, जो दोनों देशों में हो रही कई खौफनाक हत्याओं की जांच के लिए साथ आते हैं। यह सीरीज 20 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।