शालिनी पासी और मल्लिका शेरावत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शालिनी पासी के डर वाले अंदाज पर भड़कीं मल्लिका शेरावत, बोलीं- डरी तो थीं, लेकिन एक्टिंग फेक थी

The Traitors 2 Tiwst: द ट्रेटर्स 2 में शालिनी पासी और मल्लिका शेरावत के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। पहले शालिनी ने मल्लिका के कपड़ों को फेक बताया था। अब मल्लिका ने शालिनी के डर को फेक करार दिया।

सोनाली झा

Shalini Passi Mallika Sherawat Fight: करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में इन दिनों गद्दारों को पकड़ने के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती तकरार भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। शो में शालिनी पासी और मल्लिका शेरावत के बीच शुरू हुआ विवाद अब खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है। पहले शालिनी ने मल्लिका के डिजाइनर कपड़ों को लेकर सवाल उठाए थे, वहीं अब मल्लिका ने शालिनी के व्यवहार और उनके हाव-भाव को फेक एक्टिंग बता दिया है।

शो के लेटेस्ट एपिसोड में ट्रेटर्स क्रिस्टल डिसूजा, शहनील गिल और कुल्लू को एक सीक्रेट टास्क दिया गया। इस टास्क के दौरान चार मासूम खिलाड़ियों के नाम फांसी के फंदे पर लटकाने थे। इनमें शालिनी पासी का नाम भी शामिल था। टास्क के बाद जब शालिनी कमरे में वापस लौटीं तो वह काफी डरी और सहमी हुई नजर आईं। उन्होंने घर के बाकी सदस्यों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। हालांकि, मल्लिका शेरावत उनके इस अंदाज से ज्यादा प्रभावित नहीं हुईं।

कपड़ों से शुरू हुआ था दोनों का विवाद

शालिनी पासी और मल्लिका शेरावत के बीच विवाद की शुरुआत इससे पहले शो में हुई थी। शालिनी ने मल्लिका के Dolce & Gabbana और GUCCI जैसे लग्जरी ब्रांड्स के कपड़ों को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कथित तौर पर इन आउटफिट्स को नकली और फर्स्ट कॉपी बताया था। शालिनी की इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी। मामला इतना बढ़ा कि उर्फी जावेद ने भी शालिनी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि कंटेस्टेंट्स शो में ट्रेटर्स को बेनकाब करने आए हैं या फिर एक-दूसरे के कपड़ों के ब्रांड चेक करने।

शो से बाहर हुए कई मजबूत खिलाड़ी

‘द ट्रेटर्स 2’ में जहां एक तरफ शालिनी और मल्लिका की नोकझोंक दर्शकों का ध्यान खींच रही है, वहीं गेम में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिल रहे हैं। हरमन सिंघा और कुल्लू जैसे ट्रेटर्स पकड़े जा चुके हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी, अभिषेक मल्हान, पारुल गुलाटी, करण सिंह मैजिक, सोंडोस मौफकीर और शेफ रणवीर ब्रार जैसे खिलाड़ी शो से बाहर हो चुके हैं। इन सबके बीच मल्लिका शेरावत का बेबाक और बिंदास अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल